
हिज्बुल्लाह चीफ की मौत पर क्यों मनाया गया जश्न? शिया मुसलमानों के हीरो हसन नसरल्लाह से क्यों नफरत करते थे सीरिया के सुन्नी?
AajTak
हसन नसरल्लाह का कद अरब वर्ल्ड में एक नायक का है और इस नायकत्व के पीछे की सबसे बड़ी वजह है, इजरायल के सामने उसका प्रतिरोध. लेकिन इसी अरब वर्ल्ड में बहुत सारे लोग नसरल्लाह को खलनायक भी मानते हैं. आइए समझते हैं नसरल्लाह को लेकर अरब के मुसलमान दो मत क्यों रखते हैं...
इजरायल ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक में हिज्बुल्लाह मुख्यालय को जमींदोज कर दिया. इस हमले में हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह समेत संगठन के कई टॉप कमांडर मारे गए. एक तरफ जहां इस्लामिक वर्ल्ड में नसरल्लाह की मौत का मातम मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सीरिया के सुन्नी मुसलमान उसके खात्मे का जश्न मना रहे हैं. हसन नसरल्लाह का कद अरब वर्ल्ड में एक नायक का है और इस नायकत्व के पीछे की सबसे बड़ी वजह है, इजरायल के सामने उसका प्रतिरोध. लेकिन इसी अरब वर्ल्ड में बहुत सारे लोग नसरल्लाह को खलनायक भी मानते हैं. आइए समझते हैं नसरल्लाह को लेकर अरब के मुसलमान दो मत क्यों रखते हैं...
हसन नसरल्लाह के नेतृत्व में हिज्बुल्लाह ने साल 2000 में इजरायली सेना को दक्षिण लेबनान से वापस जाने के लिए मजबूर किया, जो 18 साल तक यहां डेरा डाले हुई थी. नसरल्लाह को नायक मानने वालों की नजर में उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2006 का वह युद्ध है, जिसमें हिज्बुल्लाह ने 33 दिनों तक इजरायली सेना का डटकर सामना किया. इस युद्ध की शुरुआत उस घटना के बाद हुई थी, जिसमें हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायली सीमा में घुसकर उसके दो सैनिकों का अपहरण कर लिया था. युद्ध समाप्त होने के बाद, हसन नसरल्लाह को अरब वर्ल्ड में एकमात्र ऐसे नेता के रूप में सम्मानित किया गया, जो सफलतापूर्वक इजरायल के सामने खड़ा हुआ.
यह भी पढ़ें: अभी तो ईरान ने हानिया का भी बदला नहीं लिया, अब नसरल्लाह का खात्मा? अपने सबसे बड़े दुश्मन को कैसे जवाब देगा तेहरान
नसरल्लाह की छवि शिया समर्थक नेता की बन गई
लेकिन हसन नसरल्लाह ने खुद को बार-बार ईरान की शह पर काम करने वाले संगठन के नेता के रूप में पेश किया. वह उन संघर्षों में अपने संगठन के साथ भागीदार रहा, जिसने इस्लामिक वर्ल्ड को सुन्नी-शिया आधार पर विभाजित किया. यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि ईरान एक शिया बाहुल्य देश है और मिडिल ईस्ट में सऊदी अरब समेत सुन्नी बाहुल्य अन्य देशों के साथ उसकी अदावत किसी से छिपी नहीं है. हिज्बुल्लाह भी लेबनान का एक शिया इस्लामी राजनीतिक दल और चरमपंथी समूह है. अतीत में कई ऐसे मौके आए जब शिया और सुन्नी के बीच बंटे अरब वर्ल्ड में ईरान और हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्ला शियाओं के पक्ष में खड़े दिखे.
फिलीस्तीनी मुद्दे के लिए खुद को समर्पित बताने वाले हसन नसरल्ला ने धीरे-धीरे लेबनान पर मजबूत पकड़ बना ली. इसके बाद 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या हुई. हरीरी पश्चिम-समर्थक और लोकप्रिय सुन्नी राजनेता थे. एक इंटरनेशनल ट्राइब्यूनल ने माना कि रफीक हरीरी की हत्या हिज्बुल्लाह के ऑपरेटिव्स ने की थी. फिर 2008 में हसन नसरल्लाह के बल प्रयोग का एक और नजारा देखने को मिला जब हिज्बुल्लाह लड़ाकों ने बेरूत के सुन्नी इलाकों पर कब्जा कर लिया, और एक नई सरकार के गठन के बाद ही पीछे हटे. इस घटना ने लेबनान की सत्ता में शिया मिलिशिया संगठन हिज्बुल्लाह को पावरफुल बना दिया. तीन साल बाद, 2008 में अरब स्प्रिंग ने ट्यूनीशिया में दस्तक दी और धीरे-धीरे लीबिया और मिस्र तक फैल गई.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



