
'हिजाब बैन के लिए कर्नाटक BJP की प्रयोगशाला', सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले कपिल सिब्बल
AajTak
हिजाब बैन पर अब सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी. शीर्ष न्यायालय के आज के फैसले पर देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि कर्नाटक को बीजेपी ने प्रयोगशाला बनाया है, अगर ये सफल होता है तो राजनीतिक लाभ के लिए हिजाब बैन को बीजेपी शासित दूसरे राज्यों में भी लागू कर दिया जाएगा.
कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर बैन के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, लेकिन दोनों जजों की राय बंटी हुई थी, जिसके बाद इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया गया. शीर्ष न्यायालय के इस फैसले के साथ ही कर्नाटक के स्कूलों में फिलहाल हिजाब पर बैन जारी रहेगा.
देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पर बैन को लेकर कहा कि कर्नाटक को बीजेपी ने प्रयोगशाला बनाया है, अगर ये सफल होता है तो राजनीतिक लाभ के लिए हिजाब बैन को बीजेपी शासित दूसरे राज्यों में भी लागू कर दिया जाएगा. सिब्बल ने कहा कि इसकी बजाय बीजेपी को इंफ्लेशन कम करने, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी, गरीबी कम करने और गरीबों को न्याय दिलाना चाहिए.
AIMWPLB की चेयरमैन बोलीं- कोर्ट पर पूरा भरोसा
ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMWPLB) की चेयरमैन शाइस्ता अंबर ने कहा कि हमारा सर्वोच्च न्यायालय लोगों के संवैधानिक अधिकार और आजादी को सबसे ऊपर रखकर ही फैसला देगा. हमारे भारत का संविधान सबसे बड़ा है. इसलिए देश में सभी धर्म के मानने वाले लोग सबसे पहले संविधान पर भरोसा करते हैं, न्यायालय पर भरोसा करते हैं. धर्म पहले नहीं है, पहले हमारा देश है.
मुस्लिम धर्मगुरु बोले- हमारा अंदरूनी मामला
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मिर्जा सफीक हुसैन शफक ने हिजाब पर कहा कि हिजाब इस्लाम का अंदरूनी मामला है जिस पर किसी भी प्रकार का दखल नहीं होना चाहिए. कोर्ट को इन सब मामलों पर दखलअंदाजी भी नहीं करनी चाहिए. अगर हम नमाज पढ़ते हैं चार टाइम की तो हमको यह बताया जाएगा कि आपको कितने टाइम पढ़ना है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




