हिंसा-हत्या से भरा है इतिहास... क्या है खालिस्तान आंदोलन? जिसने बिगाड़ दिए भारत-कनाडा के रिश्ते
AajTak
पंजाब के जगजीत सिंह चौहान ने खालिस्तान आंदोलन की नई शुरुआत की थी. जगजीत सिंह चौहान 1969 में पंजाब से ब्रिटेन चले गए थे. वहां उन्होंने खालिस्तान नेशनल काउंसिल की स्थापना भी की. ब्रिटेन और कनाडा में अब भी कई खालिस्तानी मौजूद हैं.
मार्च 1940. मुस्लिम लीग के घोषणापत्र के जवाब में डॉक्टर वीर सिंह भट्टी ने कुछ पैम्पलेट छपवाए. इसमें 'खालिस्तान' शब्द का पहली बार इस्तेमाल हुआ था. खालिस्तान मतलब- 'खालसाओं का देश'.
अब यही 'खालिस्तान' भारत और कनाडा के रिश्ते बिगाड़ने में लगा है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में इल्जाम लगाया है कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है. जब बात बिगड़ने लगी तो ट्रूडो ने कहा कि उनका मकसद भारत को 'उकसाना' नहीं था.
हालांकि, इस समय भारत और कनाडा के रिश्तों में जैसी तल्खी आज है, वैसी शायद ही पहले कभी रही हो. पहले दोनों मुल्कों ने एक-दूसरे के टॉप डिप्लोमैट को बाहर निकाला. फिर अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. और अब अगले आदेश तक कनाडा के लिए वीजा सर्विस को भी निलंबित कर दिया गया है.
पिछले कुछ सालों में कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं. भारत इस मुद्दे को कई बार उठा चुका है. हाल ही में G-20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रूडो के सामने भी ये मुद्दा उठाया था. लेकिन खालिस्तान समर्थकों पर कोई एक्शन लेने की बजाय ट्रूडो भारत पर ही इल्जाम लगा रहे हैं.
लेकिन जिस खालिस्तान की वजह से आज भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ गए हैं, उसका जन्म कैसे हुआ? खालिस्तान का मतलब क्या है?
खालिस्तान यानी क्या...?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










