
'हिंदुस्तान में रहना है तो लक्ष्मी-गणेश की जय कहना होगा', AAP विधायक का बीजेपी पर हमला
AajTak
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से सुझाव दिया है कि नोटों पर महात्मा गांधी के साथ ही गणेश जी और लक्ष्मी जी भी की भी तस्वीर होनी चाहिए, इस पर सियासत शुरू हो चुकी है. अब आप विधायक नरेश बाल्यान ने भी इसी कड़ी में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. कहा गया है कि अगर बीजेपी को गणेश जी और लक्ष्मी जी से दिक्कत है, तो वे पाकिस्तान चले जाए.
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से सुझाव दिया है कि नोटों पर महात्मा गांधी के साथ ही गणेश जी और लक्ष्मी जी भी की भी तस्वीर होनी चाहिए, इस पर सियासत शुरू हो चुकी है. अब आप विधायक नरेश बाल्यान ने भी इसी कड़ी में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. कहा गया है कि अगर बीजेपी को गणेश जी और लक्ष्मी जी से दिक्कत है, तो वे पाकिस्तान चले जाए.
ट्वीट कर बाल्यान ने लिखा है कि BJP वालों को अगर गणेश जी, लक्ष्मी जी से दिक़्क़त है तो वे पाकिस्तान चले जायें. अगर BJP नेताओ को भगवान श्री गणेश–लक्ष्मी जी से तकलीफ नहीं है और ये सच्चे हिन्दू हैं तो खुल कर लिखे "जय श्री गणेश–जय लक्ष्मी माता", नही लिखा तो समझ जाना मित्रो की ये हिन्दू विरोधी हैं. हिंदुस्तान में रहना होगा BJP वालो को तो श्री गणेश –लक्ष्मी जी की जय बोलना होगा.
नरेश बाल्यान ने यहां तक दावा कर दिया है कि बीजेपी हिंदुओं का इस्तेमाल सिर्फ वोटों के लिए करती है. उन्हें असल में उनका कोई सम्मान नहीं. लिखा गया है कि आज गुजराती नववर्ष का प्रथम दिन है और इसी दिन ही माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का विरोध BJP वाले कर रहे हैं, मतलब साफ है की इनके लिये हमारे हिन्दू देवी–देवता सिर्फ वोट के लिए बने है. अधर्मी भाजपा का संहार करेंगे श्री गणेश.
अब जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा विवाद अरविंद केजरीवाल के एक बयान के बाद शुरू हुआ. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की फोटो होगी तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा. लक्ष्मीजी को समृद्धि की देवी माना गया है. वहीं, गणेशजी सभी विघ्न को दूर करते हैं. इसलिए उन दोनों की तस्वीर नोट लगनी चाहिए. इससे हमारी अर्थव्यवस्था सुधरेगी. हम सारे नोट बदलने की बात नहीं कर रहे, लेकिन जो नए नोट छपते हैं. उन पर यह शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे नए नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे.
अब केजरीवाल जरूर इसे सिर्फ एक सुझाव बता रहे हैं, लेकिन गुजरात चुनाव से पहले इसे आम आदमी पार्टी के एक बड़े हिंदुत्व कार्ड के रूप में देखा जा रहा है. बीजेपी की सियासी पिच पर बैटिंग कर आप एक बड़ा दांव चलने की कोशिश कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




