
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?
ABP News
इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवारों के लिए एचपीसीएल में 608 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू की है,इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. जानें आवेदन से जुडी जानकारी.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है. देश की जानी-मानी तेल एवं गैस कंपनी एचपीसीएल ने 608 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती जारी की है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो अपनी तकनीकी पढ़ाई के बाद किसी बड़ी सरकारी कंपनी में प्रशिक्षण लेकर करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं.आज के समय में इंजीनियरिंग के बाद सही प्लेटफॉर्म मिलना बहुत जरूरी होता है.एचपीसीएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप करने से उम्मीदवारों को न केवल औद्योगिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें काम सीखने का व्यावहारिक अवसर भी प्राप्त होगा.
क्या होनी चाहिए योग्यता ?
इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. डिग्री सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में होनी चाहिए.सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. साथ ही उम्मीदवार का पास होने का वर्ष 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद का होना चाहिए. इससे पहले पास हुए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.
उम्र सीमा

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












