
हिंदुओं को नागरिकता दे रहा नित्यानंद का कैलासा, सिटीजनशिप लेने के लिए करना होगा बस ये काम
AajTak
भारत से भागने वाला और अपना देश बनाने का दावा करने वाला नित्यानंद अब अपने देश की नागरिकता बांट रहा है. उसने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों से ई-नागरिकता लेने की अपील की है. उन्होंने इसकी प्रक्रिया भी बताई है.
दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहा नित्यानंद इन दिनों अपने तथाकथित देश कैलासा की नागरिकता बांट रहा है. इसके लिए बकायदा वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लोगों से नागरिकता लेने की अपील की जा रही है. इसमें लोगों से कहा जा रहा है कि अगर आप अगर आप हिंदू धर्म का पालन करते हैं या हिंदू विचारधारा वाले समूह से जुड़ना चाहते हैं तो मुफ्त में कैलासा की E-नागरिकता ले सकते हैं. इसे लेकर आप एक वैश्विक हिंदू परिवार का हिस्सा बन सकते हैं.
कैलासा के ऑफिशियल अकाउंट से नागरिकता को लेकर कई ट्वीट किए गए हैं. नागरिकता के लिए जो लिंक दी गई है, उस पर क्लिक करने के बाद एक पेज ओपन होता है. इसमें सबसे पहले कॉलम में नाम, फिर ई-मेल, एड्रेस, शहर, स्टेट, देश, प्रोफेशन और फिर फोन नंबर जैसे विकल्प हैं. नागरिकता लेने के लिए यह सारी जानकारियां मांगी जा रही है.
कैलासा के पेज पर दावा किया जा रहा है कि इस तरह कैलासा की नागरिकता ली जा सकती है. हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि सिटीजनशिप लेने के बाद कोई कैलासा कैसे पहुंच सकता है और क्या वहां पर ही बसा जा सकता है?
क्यों पड़ी कैलासा बनाने की जरूरत?
रेप का आरोप लगने के बाद नित्यानंद डरकर देश से फरार हो गया. उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया. इसके बाद उसने दक्षिणी अमेरिका के इक्वाडोर देश में जाकर जमीन का एक टुकड़ा खरीद लिया और इसे अपना देश घोषित कर दिया. देश का नाम 'कैलासा' रखा गया. नित्यानंद इसे 'हिंदू राष्ट्र' बताता है. कैलासा की वेबसाइट का दावा है कि इस देश में दुनियाभर में सताए गए हिंदुओं को सुरक्षा दी जाती है. यहां रहने वाले हिंदू जाति, लिंग का भेद किए बिना शांति से रहते हैं. कैलासा का रिजर्व बैंक, खुद की करंसी और अपना अलग संविधान होने का भी दावा है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








