
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को बताया जातिवादी, बोले- बीजेपी में जाने को लेकर फैसला नहीं किया
AajTak
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था. कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पटेल जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक पटेल पहली बार मीडिया के सामने आए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है. इस दौरान बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर हार्दिक पटेल ने कहा, अभी तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया.
उन्होंने कहा, यहां कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिर्फ पेपर पर दी जाती है. हार्दिक पटेल ने कहा, मैं दो साल तक गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष रहा, लेकिन मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई.
हार्दिक पटेल ने कहा, राहुल गांधी जब भी गुजरात आते हैं, वे राज्य के एक भी मुद्दे पर बात नहीं करती. राहुल गांधी जब यहां आते हैं, तब कांग्रेस के नेता ये चर्चा करते हैं कि, कौन सा चिकन सैंडविच देना है या कौन सी डाइट कोक देनी है. बस इसकी चर्चा होती है. उन्होंने कहा, कांग्रेस में जातिवादी राजनीति के अलावा कुछ नहीं होता.
कांग्रेस फायदे के लिए लोगों को इस्तेमाल करती है- हार्दिक उन्होंने कहा, कांग्रेस सिर्फ अपने फायदे के लिए लोगों का इस्तेमाल करती है. जब कोई पार्टी का व्यक्ति आवाज उठाता है, तो उसके ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिए जाते हैं. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य है कि गुजरात कांग्रेस दलित, आदिवासियों और पाटीदार किसी को सम्मान नहीं देती है.
'नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे, यह चिंता का विषय' हार्दिक ने कहा, अगर लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़ने वाले नेता को गद्दार कहते हैं. लेकिन अगर एक व्यक्ति कांग्रेस छोड़े तो सामान्य है. लेकिन इतने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं. ये बड़ा सवाल है.
'चिंतन शिविर में अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं' हार्दिक ने कहा, उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में किसी अहम मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. यहां सिर्फ राहुल गांधी को चिकन सैंडविच देने पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोग नरेश पटेल के पास गए सिर्फ 12 मिनट की यह मीटिंग हुई. इतनी देर में क्या बात हुई होगी?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




