
हाफिज सईद के नाम पर क्यों फैल रही फेक न्यूज? जानिए इसकी वजह
AajTak
पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कभी मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के बेटे तो कभी कभी तो कभी बहनोई के पाकिस्तान में अगवा किए जाने की खबरें वायरल हो रही हैं. लेकिन खुफिया सूत्रों ने आजतक को बताया है कि इनमें से ज्यादातर खबरें या तो गलत हैं या फिर जानबूझकर इनमें झूठ परोसा गया है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











