
हाफिज सईद के करीबी आतंकी की जेल में मौत, जानें 26/11 हमले में क्या था रोल?
AajTak
भुट्टावी लाहौर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की शेखपुरा जेल में 2019 से बंद था. 29 मई को हाफिज की छाती में तेज दर्द हुआ और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तान की एक जेल में मौत हो गई. टेरर फंडिंग मामले में वह जेल में बंद था.
वह प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी था. जमात उद दावा के एक अधिकारी ने बताया कि भुट्टावी लाहौर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की शेखपुरा जेल में 2019 से बंद था. 29 मई को हाफिज की छाती में तेज दर्द हुआ और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
हाफिज को मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर में दफ्नाया गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसकी जनाजे में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे.
पंजाब सरकार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि टेरर फंडिंग मामले में 2019 से ही कोट लखपत जेल में बंद हाफिज सईद ने भुट्टावी के जनाजे में शामिल होने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी. लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं दी गई.
बता दें कि लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में 2020 में भुट्टावी को 16 साल की कैद की सजा सुनाई थी. हाफिज सईद के करीबी भुट्टावी पर 2011 में अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने प्रतिबंध भी लगा दिए थे.
मुंबई हमले में क्या थी भूमिका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








