
हादसा, सुसाइड या मर्डरः गर्ल्स हॉस्टल में टीचर के टॉर्चर के किस्सों से और उलझ गई मौत की मिस्ट्री
AajTak
चेन्नई से करीब 270 किलोमीटर दूर कल्लाकुरिची जिले के कनियामूर में मौजूद एक रेसिंडेशियल स्कूल में एक छात्रा की रहस्यमयी मौत के बाद लोग गुस्से में थे. स्कूल में हुई 12वीं की छात्रा की मौत के बाद सिर्फ कनियामूर ही नहीं बल्कि पूरे कल्लाकुरिची जिले के तमाम निजी स्कूल बंद कर दिेए गए थे.
तमिलनाडु में पिछले माह एक स्कूल के हॉस्टल के बाहर एक छात्रा की लाश मिलती है. लाश जमीन पर पड़ी थी. मौके पर मौजूद लोगों ने अंदाजा लगाया कि छात्रा की मौत तीसरी मंजिल से गिरने हुई है या उसने कूदकर जान दी है या फिर उसे गिराकर उसकी जान ली गई है. छात्रा के कमरे की छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद होता है. सुसाइड नोट के सामने आते ही शहरभर के छात्र सड़कों पर उतर आते हैं और इसी वजह से ये मामला देशभर में चर्चा का विषय बना.
कनियामूर के रेसिंडेशियल स्कूल में छात्रा की मौत चेन्नई से करीब 270 किलोमीटर दूर कल्लाकुरिची जिले के कनियामूर में मौजूद एक रेसिंडेशियल स्कूल में एक छात्रा की रहस्यमयी मौत अपने-आप में वहां के हालात बयान करने के लिए काफी है. स्कूल में हुई 12वीं की छात्रा की मौत के बाद सिर्फ कनियामूर ही नहीं बल्कि पूरे कल्लाकुरिची जिले के तमाम निजी स्कूल बंद कर दिेए गए. हालत ये हुई कि इस मामले में सूबे के डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री तक को दखल देना पड़ा और यहां तक कि तामिलनाडु हाई कोर्ट ने मारी गई छात्रा के दोबारा पोस्टमार्टम का हुक्म दिया लेकिन छात्रा की मौत बाद शुरू हुआ बवाल फिलहाल थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है.
13 जुलाई 2022, सुबह 7 बजे, शक्ति मैट्रिकुलेशन स्कूल, कनियामूर तामिलनाडु के कल्लाकुरिची ज़िले में मौजूद है शक्ति मैट्रिकुलेशन स्कूल. इस रेज़िडेंशियल स्कूल का वैसे तो काफ़ी नाम है. सूबे के दूर दराज इलाकों से लोग यहां अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजते हैं. कहने की ज़रूरत नहीं है कि इंटरनेशनल स्टेटस होने की वजह से इस स्कूल की गिनती भी इलाके के हाई प्रोफाइल स्कूल्स में होती है. लेकिन 13 जुलाई की सुबह यहां हुई एक वारदात ने सिर्फ इस स्कूल को नहीं बल्कि पूरे ज़िले को एकाएक सुर्खियों में ला दिया. हुआ यूं कि गर्ल्स हॉस्टल की इमारत के पास हॉस्टल के चौकीदार को एक लड़की ज़मीन पर संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली. आनन-फ़ानन में लड़की को उठाकर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में लड़की ब्रॉट डेड यानी मुर्दा करार दिया गया. देखने से लग रहा था कि शायद लड़की की मौत ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई है. शक ये था कि ये वारदात 12 और 13 जुलाई की दरम्यानी रात को हुई, जब लड़की ऊपर से नीचे आ गिरी.
12वीं की स्टूडेंट थी श्रीमति लड़की यहीं इसी रेसिडेंशियल स्कूल की 12वीं की स्टूडेंट श्रीमति थी. उसके इस रहस्यमयी हालत में हॉस्टल के ऊंचाई से नीचे गिरने के वाकये ने स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए. जल्द ही इस वारदात की खबर लड़की के घरवालों को दी गई. पहले उन्हें लड़की को जिंदा बताया गया और अस्पताल ले जाने की बात कही गई. लेकिन अगले आधे घंटे के अंदर जब उन्हें लड़की की मौत की खबर मिली, तो ये सदमा उनके बर्दाश्त से बाहर था.
छात्रा के रूम से मिला सुसाइड नोट चूंकि मामला हॉस्टल परिसर में एक छात्रा की रहस्यमयी मौत का था, पुलिस ने इस सिलसिले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया और तफ्तीश शुरू कर दी. लेकिन जब मामले की जांच कर रही पुलिस ने लड़की के हॉस्टल रूम की तलाशी ली, तो वहां मिले एक सुसाइड नोट ने मामले का एक नया ट्विस्ट दे दिया. हॉस्टल की टॉप फ्लोर यानी तीसरी मंजिल से लड़की के नीचे गिरने की ये वारदात महज एक हादसा नहीं बल्कि खुदकुशी थी. क्योंकि लड़की ने अपने सुसाइड नोट में ना सिर्फ अपनी जान देने का जिक्र किया था बल्कि इसके लिए स्कूल की ही दो टीचर को अपनी मौत का जिम्मेदार भी बताया था.
छात्रा को टॉर्चर करती थीं दो टीचर लड़की ने अपने सुसाइड नोट में स्कूल की दो टीचर श्रीप्रिया और कृतिका का नाम लिखा था और कहा था कि इन दोनों ने उसे पढ़ाई-लिखाई के बहाने इतना टॉर्चर कर किया कि उसके सामने मौत को चुनने के सिवाय और कोई रास्ता ही नहीं बचा. चूंकि इल्जाम संगीन था और सुसाइड नोट ने मौत की पीछे की वजह पेचीदा कर दी थी, पुलिस ने दोनों टीचर्स के साथ-साथ स्कूल मैनेजमेंट के भी कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस सूत्रों की मानें तो टीचर्स ने छात्रा को समझाने-बुझाने की बात तो मानी, लेकिन टॉर्चर करने जैसे किसी भी बात से इनकार दिया. केमेस्ट्री की टीचर हरिप्रिया और गणित की टीचर कृतिका का कहना था कि उन्होंने छात्रा को गंभीरता से पढ़ाई करने के लिए ज़रूर कहा था, क्योंकि 17 साल की श्रीमती अपनी स्टडी को लेकर थोड़ी लापरवाह थी, लेकिन उसे टॉर्चर करने जैसी कोई बात नहीं थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



