
हादसा या सिस्टम प्रायोजित हत्या... RAU'S IAS कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
AajTak
Raus Coaching Centre Flooded: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई. नेविन डाल्विन, श्रेया यादव और तान्या सोनी यहां रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. इन तीनों छात्रों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है?
यूपीएससी कोचिंग का गढ़ माने जाने वाले दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर का एक बेहद मशहूर कोचिंग सेंटर राउज आईएएस. इस इलाके के तकरीबन हर कोचिंग सेंटर की तरह यहां भी बेसमेंट में लाइब्रेरी बनी है. यहां देश के सबसे ऊंचे ओहदे के लिए छात्र पढ़ने आते हैं. शनिवार शाम में बारिश के दौरान पूरे इलाके में जलजमाव था. कोचिंग सेंटर के बाहर की जगह सड़क से काफी ऊंची है. यहां ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग है. इसी पार्किंग से बेसमेंट में जाने का रास्ता है.
इस बेसमेंट में कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी है. यहां तैयारी करने वाले छात्र हर दिन आते हैं. इस हादसे के दौरान बेसमेंट में मौजूद एक छात्र ने बताया कि छात्रों की तरफ से शाम 6 बजकर 40 मिनट पर पुलिस को फोन किया गया, लेकिन मदद पहुंचते-पहुंचते रात के 9 बज चुके थे. कोचिंग सेंटर में पानी आने की सूचना दमकल विभाग को मिली तो अफरा तफरी मच गई. बेसमेंट में पानी 10 से 12 फीट तक पानी भर चुका था. रस्सियों के सहारे छात्रों को निकाला जाने लगा.
एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. लेकिन 3 छात्रों का पता नहीं चल रहा था. तलाशी के लिए गोताखोरों की मदद ली गई. रात के करीब डेढ़ बजे तक तीन छात्रों के शव बेसमेंट से निकाले जा चुके थे. पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए. पूरी रात बेसमेंट से पानी निकालने का काम चलता रहा. दिन निकलने तक ड्रेनेज की सफाई का काम जारी था. लेकिन सवाल ये है कि बाहर जब बारिश की वजह से जलजमाव था, तो कोचिंग सेंटर का प्रशासन क्या कर रहा था?
कोचिंग में पानी की निकासी के क्या इंतजाम थे? आखिर कोचिंग संस्थानों को इतना गैरजिम्मेदार होने की हिम्मत कहां से आती है कि लाखों की फीस लेकर भी छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में नहीं डरते? क्या यहां बेसमेंट में लाइब्रेरी चलाने की अनुमति ली गई थी? यदि नहीं तो पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा था? क्या पहले इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जबकि इस पूरे इलाके में इसी तरह से बेसमेंट में लाइब्रेरी धड़ल्ले से चलाई जा रही है.
इस हादसे के बाद पुलिस ने भले ही कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन असली गुनहगार सिस्टम है. यदि सिस्टम सही होता, तो इस तरह का हादसा कभी नहीं होता. आज उन तीनों छात्रों के घरों में मातम है, जिनकी इस हादसे में जान चली गई है. जरा सोचिए क्या गुजरी होगी उस परिवार पर, जब उसने खबरों में ये दर्दनाक मंजर देखा होगा? क्या बीत रही होगी मां-बाप पर, जिनके सपनों के संसार की अकाल मौत हो गई? दिल्ली हो या कोई दूरदराज इलाका देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए लाखों छात्र दिल्ली आते हैं.
इन्हीं में से नेविन डाल्विन, श्रेया यादव और तान्या सोनी भी थे. तीनों दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउज आईएएस कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे थे. केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले 28 साल के नेविन डाल्विन जेएनयू से पीएचडी कर रहे थे. पिछले आठ महीने से पटेल नगर में रह कर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. रेस्क्यू के दौरान सबसे आखिरी में नेविन का शव गोताखोरों ने निकाला. खबर मिलते ही नेविन के घर में लोग जुटने लगे थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



