
'हाथ से हाथ जोड़ो' भारत जोड़ो यात्रा की सफलता है या फिर मायूसी? : आज का दिन, 25 जनवरी
AajTak
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का मकसद क्या है, क्या उपेंद्र कुशवाहा के पाला बदलने से बिहार की राजनीति में फ़र्क़ पड़ेगा और भारत के लिए ODI सीरीज की पॉजिटिव और निगेटिव बातें क्या रहीं? सुनिए 'आज का दिन' में.
जो निरक्षर हैं, पढ़ने में सक्षम नहीं, वे भी चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें, इसलिए इलेक्शन सिम्बल्स यानी चुनावी चिह्नों का सहारा लिया गया था. ये सिंबल पोलिटिकल पार्टीज समय के साथ बदलती रहीं. दो बैलों की जोड़ी, फिर गाय बछड़ा से होते हुए कांग्रेस के हाथ चुनावी चिह्न पंजा आया, ये 1977 की बात है. तब से अब तक कई सावन और भादो पार्टी ने देखें हैं, लेकिन सिंबल पार्टी का यही रहा. अब कांग्रेस इसी पंजे को लेकर देश भर में एक जनसम्पर्क यात्रा की शुरुआत कर रही है. जिसको 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' का नाम दिया गया है. कल से इसकी शुरुआत होनी है. लेकिन आज ही पार्टी एक ख़ास रणनीति के तहत इसको लेकर देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. राहुल गांधी की एक चिट्ठी है जिसमें महंगाई, बदहाल अर्थव्यवस्था, नौजवानों में बेरोजगारी और कुछ चुनिंदा लोगों के पास देश की सम्पत्ति होने जैसे मुद्दों को उठाया गया है.
पार्टी का लक्ष्य अगले दो महीने में इस लेटर को ढाई लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गाँवों और 10 लाख बूथ तक पहुंचाने का है. कांग्रेस पार्टी इस मुहिम को भारत जोड़ो यात्रा की ही अगली कड़ी बता रही है. सवाल है कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा अभी पूरी होगी. अभी पांच दिन बाकी ही है, ऐसे में उसकी एंडिंग से पहले ही दूसरे अभियान की शुरुआत, ये पहली की सफलता का उत्साह है या कुछ कोर कसर इस यात्रा की रह गई जो पार्टी अब इस तरफ बढ़ रही है? बग़ैर संगठन 13 राज्यों में कैसे हाथ से हाथ जोड़ेगी कांग्रेस? 'आज का दिन' पॉडकास्ट में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------- बिहार के एक नेता हैं, उपेंद्र कुशवाहा. पटना से दिल्ली तक इन दिनों उनकी चर्चा है. फिलहाल वे एमएलसी यानी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि वे इससे ख़ुश नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स में कुशवाहा को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हैं. महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से कुछ उन्हें नाराज़ बता रहे हैं. जबकि दूसरे कह रहे हैं कि कुशवाहा जल्द जदयू का साथ छोड़ और बीजेपी के बगलगीर बन सकते हैं. 1985 से शुरू हुए अपने राजनीतिक करियर में कुशवाहा लोकदल, जनता दल होते हुए 2013 में अपनी बनायी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी यानी रालोसपा के अध्यक्ष बने. राज्य से लेकर केंद्र के सभी सदनों की ख़ाक छान चुके कुशवाहा जब 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी तरह फेल हुए तो जदयू लौट आएं. न सिर्फ ख़ुद आएं बल्कि अपनी पूरी पार्टी का भी जदयू में विलय कर लिया. जदयू में उन्हें नंबर दो की कुर्सी दी गई, संसदीय बोर्ड का उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. लेकिन अब वे जदयू को ही कमजोर हो रही पार्टी, कह रहे हैं. उन्हें लेकर इतना कन्फ्यूजन क्यों है और अब आगे वे किस तरफ बढ़ सकते हैं? 'आज का दिन' पॉडकास्ट में सुनने के लिए क्लिक करें.
---------------------------------- भारत ने कल इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड को 90 रन से हराकर सीरीज़ को 3-0 से अपने नाम कर लिया. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नौ विकेट पर 385 रन बनाए. जवाब में न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर, 2 गेंद में 295 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शतक लगाया. एक और बदलाव हुआ कल की जीत हार से. ICC ODI रैंकिंग में भारतीय टीम अब नंबर 1 पर पहुंच गई है. इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर जबकि न्यूजीलैंड फिसल कर चौथे स्थान पर चली गई है. इस सीरीज़ में बैटिंग और बॉलिंग के लेवल पर इंडियन टीम के लिए कौन सी चीज़ें आगे के लिए उम्मीद जगाने वाली रहीं और कहां भारत को निराशा हाथ लगी? 'आज का दिन' पॉडकास्ट में सुनने के लिए क्लिक करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



