
हाईवे ब्लॉक, कई घर ढहे और तीन की मौत... जम्मू के रामबन में फ्लैश फ्लड के बाद ऐसा है तबाही का मंजर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में लगातार बारिश के कारण कई घर तबाह हो गए. बादल फटने की घटना में दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई. राहत एवं बचाव कार्य जारी है और सेना और स्थानीय पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से एक भयानक त्रासदी सामने आई है. फ्लैश फ्लड्स में यहां तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा बगना गांव में उस समय हुआ जब लगातार हो रही बारिश और बादल फटने के कारण घर ढह गया. वहीं, भारतीय सेना और प्रशासनिक दलों ने 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. इलाके में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं.
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी लैंडस्लाइड की वजह से लगभग दर्जन भर स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. रामबन के एसएसपी कुलबीर सिंह ने जानकारी दी कि पांच जगहों पर हाईवे बाधित है और मौसम में सुधार होते ही इसे साफ किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आसमान से आई आफत, रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत
बादल फटने की घटना में तीन लोगों की मौत
रामबन के सरी बगना गांव में बादल फट गया था और इसी घटना में दो नाबालिग भाइयों अकीब अहमद और मोहम्मद साकिब समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, धरम कुंड में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए. इनमें से दस मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि बाकी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं.
प्रभावित इलाकों में तेजी से चल रहा राहत बचाव का काम!

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







