
हवा में टेरर थ्रेट, पटरियों पर सिलेंडर और स्कूलों पर आतंक का साया... कौन बुन रहा खौफ का मायाजाल?
AajTak
दिल्ली में जमीन पर बम धमाका होता है, उधर आसमान में उड़ते जहाज में धमाके की धमकी मिलती है. मगर न जमीन के धमाके का सुराग़ अब तक मिल पाया है और न आसमानी धमकी देने वाले का कोई अता-पता है. एक बार फिर से त्योहार का मौसम है. दिवाली करीब है. वही दिवाली, जिस मौके पर कई बार दिल्ली दहली है.
एक तरफ आसमान में धमाकों की धमकी दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में एक रहस्यमयी धमाका हुआ. इससे पहले भारतीय रेल की पटरियों पर लगातार सिलेंडर मिलने का सिलसिला भी शुरू हुआ था. त्यौहारों से ठीक पहले पिछले 11 दिनों में अब तक करीब सवा सौ विमानों में बम होने की खबरें मिली. हालांकि जांच के दौरान किसी भी विमान में बम नहीं मिला. लेकिन सच ये है कि अभी तक बम की खबरें देने वाला या साजिश रचने वाला कोई शख्स पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है.
दहशत का माहौल! इधर, दिल्ली में जमीन पर बम धमाका होता है, उधर आसमान में उड़ते जहाज में धमाके की धमकी मिलती है. मगर न जमीन के धमाके का सुराग़ अब तक मिल पाया है और न आसमानी धमकी देने वाले का कोई अता-पता है. एक बार फिर से त्योहार का मौसम है. दिवाली करीब है. वही दिवाली, जिस मौके पर कई बार दिल्ली दहली है. और उसी दिवाली से पहले अचानक देश में फिर से दहशत का एक माहौल तैयार किया जा रहा है.
CRPF स्कूल के करीब धमाका वो दिल्ली में सीआरपीएफ का एक स्कूल है, वो तो शुक्र है संडे को स्कूल की छुट्टी थी और उसी संडे की सुबह-सुबह इस स्कूल की दीवार के करीब एक धमाका होता है. नसीब की बात है कि तब कोई आस-पास नहीं था. वरना धमाके की गूंज तो ऐसी थी कि दो किलोमीटर दूर तक लोगों के कानों में गूंजी, आस-पास के इमारतों के खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और यहां तक कि सड़क की दूसरी तरफ लगे उस इकलौते सीसीटीवी कैमरे तक को हिला डाला, जिसमें वो लाइव धमाका रिकॉर्ड हुआ था.
9 दिनों में 125 विमानों में बम होने की धमकियां इधर, दिल्ली की सरजमीन पर ये धमाका हुआ और उधर उसी संडे को देश के आसमान में अलग-अलग शहरों और देशों के लिए 24 विमानों को ये धमकी मिली कि प्लेन में बम है. 24 के 24 प्लेन जमीन पर उतारे गए. तलाशी ली गई. पर मिला कुछ नहीं. पर देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पिछले करीब दस दिनों से हर दिन किसी ना किसी प्लेन में बम होने की सूचना दी जा रही है. सिर्फ पिछले 9 दिनों में 125 विमानों में बम रखे जाने की धमकियां दी जा चुकी हैं. हैरानी की बात ये है कि ये सभी के सभी विमान भारत की एयरलाइंस हैं.
भारतीय एयरलाइंस के विमानों को मिली धमकी इनमें से कोई भी विदेशी एयरलाइंस नहीं है. देश का शायद ही कोई ऐसा एयरलाइंस हो, जिनमें बम होने की धमकी न मिली हो. एयर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा, स्पाइस जेट, अकासा एयर, स्टार एयर और एलायंस एयर यानी सभी के सभी उस अंजाने धमकी के शिकार हो चुके हैं. इन धमकियों के चलते कई उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा. कई को जमीन पर बुला कर तलाशी लेनी पड़ी. कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ तो रद्द तक करने पड़े. पर किसी भी विमान से कोई बम नहीं मिला.
विदेशों से किए गए 90 फीसदी धमकीभरे कॉल और मैसेज प्लेन में अब तक बम होने की धमकी के जो भी कॉल, मेल या सोशल मीडिया पर मैसेज आए हैं, उनमें से 90 फीसदी वो मैसेज या कॉल विदेश से हैं. धमकी भरे सिर्फ दस फीसदी कॉल या मैसेज भारत के अंदर से दिए गए. कुछ मामलों में कुछ विमान के टॉयलेट से कुछ पर्चियां मिलीं. जिनमें प्लेन में बम होने की सूचना दी गई थी. हैरानी की बात ये है कि दस दिनों से धमकियों का ये सिलसिला जारी है, 125 विमानों में बम होने की धमकियां दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी संदिग्ध का न तो सुराग मिला है, ना ही कोई गिरफ्तार हुआ है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



