
'हर हूती हमले के लिए तेहरान होगा जिम्मेदार...', राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकाया
AajTak
व्हाइट हाउस की ओर से बयान में कहा गया है कि यमन में हो रहे हमले को लेकर ट्रंप का इरादा पक्का है और उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
व्हाइट हाउस ने ईरान को चेतावनी देते हुए सोमवार को कहा कि उसे अमेरिका को गंभीरता से लेना चाहिए. व्हाइट हाउस की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के बयान को दोहराते हुए कहा गया कि अगर यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा कोई हमला किया जाता है तो इसके लिए तेहरान को ही जिम्मेदार माना जाएगा.
व्हाइट हाउस की ओर से बयान में कहा गया है कि यमन में हो रहे हमले को लेकर ट्रंप का इरादा पक्का है और उनकी चेतावनियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे यमन के तेहरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा भविष्य में किए जाने वाले किसी भी हमले के लिए सीधे तौर पर ईरान को जिम्मेदार ठहराएंगे.
यह भी पढ़ें: 'हमला नहीं रोका तो अमेरिकी जहाजों को तबाह करेंगे', एयरस्ट्राइक पर हूती का खुला चैलेंज
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'अब से हूतियों द्वारा चलाई गई हर गोली को ईरान के हथियारों और नेतृत्व से चलाई गई गोली के रूप में देखा जाएगा. ईरान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा और इसके परिणाम भुगतने होंगे और ये परिणाम भयानक होंगे!'
बता दें कि अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक की है. इसमें कम से कम 53 लोगों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, अमेरिका के इस हमले का जवाब देते हुए हूती लड़ाकों ने कहा है कि वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेंगे और अमेरिका के हर हमले का जवाब देंगे.
यह भी पढ़ें: 'हमले का जवाब हमले से, यमनी सेना पूरी तरह तैयार...', ट्रंप की एयरस्ट्राइक के बाद हूती का खुला चैलेंज

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








