
'हर घंटे हालात डरावने होते जा रहे...', ईरान-इजरायल युद्ध के बीच एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु; बयां किया भयानक मंजर
ABP News
PV Sindhu: भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एयरपोर्ट पर फंस गईं, जिसके बाद उन्होंने पूरे भयानक मंजर को बयां किया.
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध में भारतीय की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई. उन्होंने खुद अपने फंसने का अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर किया. सिधु ने उस भयानक मंजर को बयां किया जो हर घंटे खराब होता जा रहा है. हालांकि अब उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं.
बता दें कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के सैन्य हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया, जिसके चलते दुबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन को रोका गया, जिसके चलते कई यात्री फंस गए. बताया गया कि पीवी सिंधु करीब 8 घंटे से ज्यादा दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पीवी सिंधु ने उस भयानक मंजर को बयां किया. उन्होंने बताया कि कैसे हर घंटे हालात बिगड़ते जा रहे हैं. उन्होंने लिखा, "यह भयावह घटनाक्रम लगातार सामने आ रहा है और हालात हर घंटे और ज्यादा भयावह होते जा रहे हैं."
The ordeal continues to unfold, and the situation is becoming more frightening by the hour.A few hours ago, there was an explosion close to where we were holed up at the airport. My coach had to quickly run out of the area as he was closest to the smoke and debris. It was an… https://t.co/ZdNtuALk0P

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












