
हरियाणा सरकार ने हजारों लोगों को दी राहत, Covid-19 नियमों के उल्लंघन से संबंधित केस होंगे वापस
AajTak
सीएम खट्टर ने कहा कि कोविड मानदंडों का पालन न करने पर 8,275 ऐसी एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन मामलों के कारण 14,127 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. हम 8,275 मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. इनमें से कुछ मामलों में अदालती सुनवाई लंबित हैं.
हरियाणा सरकार ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने से संबंधित मामलों को वापस लेने का ऐलान किया है. इससे हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार उन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिन्होंने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और कोविड-19 महामारी के दौरान जारी अन्य दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है.
एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि कोविड मानदंडों का पालन न करने पर 8,275 ऐसी एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन मामलों के कारण 14,127 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. हम 8,275 मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. इनमें से कुछ मामलों में अदालती सुनवाई लंबित हैं.
खट्टर ने कहा, "हम इस मामले को अदालतों में उठाएंगे और ऐसी सभी प्राथमिकियों को वापस लेने की कार्यवाही शुरू करेंगे. एफआईआर एसओपी और कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों के उल्लंघन से संबंधित हैं, जिनमें मास्क नहीं पहनना, सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन, एक लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से घोषित आदेश की अवज्ञा शामिल है. इनमें से 1,030 मामले गुरुग्राम में, 814 झज्जर में, 765 फरीदाबाद में, 646 रोहतक में और 545 करनाल में दर्ज किए गए हैं.
हाल ही में जहरीली शराब के मामले, जिसमें यमुनानगर और अंबाला जिलों में 20 लोगों की जान चली गई, पर खट्टर ने कहा कि जहरीली शराब के उत्पादन और वितरण से जुड़ी अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं. नतीजतन, 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, कुल 2.51 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और छह एफआईआर दर्ज की गई हैं.
यमुनानगर में तीन एफआईआर दर्ज की गईं, जिसके परिणामस्वरूप 19 गिरफ्तारियां हुईं और अंबाला में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. चार शराब लाइसेंस धारकों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है, और 12 वेंडिंग जोन - छह शहरी और छह ग्रामीण - रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि 41 सब-वेंड लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं.
यह पूछे जाने पर कि क्या इसमें उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों की कोई संलिप्तता है, खट्टर ने कहा कि जांच चल रही है लेकिन अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. हालांकि, खट्टर ने आश्वासन दिया कि अगर कोई अधिकारी दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. खट्टर ने कहा कि आरोपियों में से एक का कांग्रेस से संबंध है, लेकिन यह अच्छा है कि उन्होंने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




