
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम अकेले लड़ने में सक्षम
AajTak
AAP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है और 90 विधानसभाओं को मजबूती से लड़ने में सक्षम है. हरियाणा में आम आदमी पार्टी हर एक बूथ को मजबूत करने में जुटी हुई है. हालांकि अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व का है वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है.
कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी आगामी हरियाणा विधानसभा में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है. आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि हरियाणा प्रदेश इकाई सभी 90 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है. दरअसल, बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्य कार्यालय में AAP के हरियाणा प्रदेश अधिकारियों ने संगठन मंत्री संदीप पाठक के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक लंबी बैठक की.
बैठक के बाद AAP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी की हरियाणा यूनिट की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है और 90 विधानसभाओं को मजबूती से लड़ने में सक्षम है. हरियाणा में आम आदमी पार्टी हर एक बूथ को मजबूत करने में जुटी हुई है. हालांकि अंतिम फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व का है वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है.
सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में हर गांव और वार्ड में जन संवाद कार्यक्रम शुरू कर चुके हैं. आने वाले दिनों में हरियाणा में लोकसभा, विधानसभा और डिस्ट्रिक्ट को फोकस रखकर मीटिंग की जाएगी. जैसे ही अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे वह हरियाणा पहुंचकर प्रचार करेंगे, साथ ही सुनीता केजरीवाल भी हरियाणा में प्रचार करेंगी. आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व हरियाणा में प्रचार की कमान संभालेगा. प्रदेश इकाई होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें. हालांकि फाइनल फैसला अरविंद केजरीवाल ही करेंगे.
लोकसभा की तर्ज पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के सवाल पर AAP नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि देखना होगा कि वक्त और परिस्थिति क्या करती हैं. लेकिन आज की तारीख में हमारी एक ही चाहत है कि हरियाणा की 90 विधानसभा मजबूत हो और आम आदमी पार्टी का नेतृत्व 90 सीटों पर मजबूती ताल ठोके. हमारी इच्छा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बने. दिल्ली और पंजाब के कामकाज का प्रचार हरियाणा में करेंगे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










