
हरियाणा में हार के बाद बिखर रहा 'INDIA' ब्लॉक? अब झारखंड चुनाव से पहले RJD ने भी दिखाए तेवर
AajTak
लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी ने जो मोमेंटम और कॉन्फिडेंस हासिल किया था, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों से उसे बड़ा डेंट लगा है. कांग्रेस के सहयोगी दल अब खुलकर कह रहे हैं कि बीजेपी के साथ सीधे मुकाबले में वह कमजोर पड़ जाती है.
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधरा तो इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों के साथ सीट शेयरिंग के मुद्दे पर उसकी बारगेनिंग पॉवर भी बढ़ी थी. लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगे झटके के बाद कांग्रेस को अपने सहयोगियों से प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा मालूम पड़ रहा है कि इंडिया ब्लॉक की एकता और अखंडता खतरे में है. हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी और शिवसेना यूबीटी ने कांग्रेस पर तंज कसा था और अतिआत्मविश्वासी नहीं होने की सीख दे डाली थी.
अब झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक में शामिल प्रमुख सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजद ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा राज्य की 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा को लेकर शनिवार को निराशा जताई थी. वहीं रविवार को आरजेडी सांसद मनोज झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कह दिया कि हमें झारखंड में 12-13 सीटों से कम स्वीकार नहीं है.
मनोज झा ने कहा, 'झारखंड में 18-20 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल की मजबूत पकड़ है और 12-13 सीटों से कम हमें कबूल नहीं है. हमारा एकमात्र उद्देश्य बीजेपी को हराना है. झारखंड में अगर हम अकेले भी चुनाव लड़ेंगे तो इंडिया ब्लॉक को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे और 60-62 सीटों पर कांग्रेस-झामुमो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे. राजद ने झारखंड में कम से कम 15 से 18 ऐसी सीटों की पहचान की है जहां वह अपने दम पर भारतीय जनता पार्टी को मात दे सकती है. 2019 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और एक सीट जीती थी. पांच सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही थी.'
प्रभाव वाली सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी राजद
राजद नेता ने कहा, 'हमने आपके (मीडिया) माध्यम से सब कुछ सामने रख दिया है, क्योंकि हमें विश्वास है कि हम यह लड़ाई जीतेंगे. अगर हम एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे. यदि हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, जिनका हमने पहले उल्लेख किया है, तब भी हम उस विकल्प (इंडिया ब्लॉक) का हिस्सा होंगे जो भाजपा के खिलाफ है. हमारी राजनीति साफ है...नैया डूबने नहीं देंगे, अंत तक प्रयास करेंगे...सीएम हेमंत सोरेन होंगे. चूंकि उन्हें सीएम बनाना है, इसलिए व्यापक जनाधार वाली पार्टी (राजद) के लिए संवेदनशील नजरिया अपनाना चाहिए. हम 60-62 सीटों पर आपकी (कांग्रेस-झामुमो) खुलकर मदद करेंगे...लेकिन 2014 और 2019 में जहां भी हमारे उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे, और जहां भी हाल में हमारी पार्टी का प्रभाव बढ़ा है, हम वहां आएंगे (वहां पार्टी के उम्मीदवार उतारेंगे)...सीटवार विवरण जल्द साझा करेंगे. हमारा एकमात्र उद्देश्य बीजेपी को हराना है.'
महाराष्ट्र में भी MVA में सीट शेयरिंग पर खींचतान

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



