
हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, सरकारी छुट्टी के दिन भी खुला था विद्यालय
AajTak
महेंद्रगढ़ ज़िले के कनीना उपमंडल के गांव उन्हांनी के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है. वहां बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई है. हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई. यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जिसमें लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे.
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चों के घायल होने की सूचना है. यह हादसा कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग पर हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, उन्हांनी गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई. यह बस निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की थी, जिसमें लगभग 35 से 40 बच्चे सवार थे. बताया गया है कि आज सरकारी छुटी के दिन भी स्कूल लगाया जा रहा था. बच्चों को लेने के लिए स्कूल से बस भेजी गई थी.
एक बच्चे ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए थे. उन्होंने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था. पांच बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत गंभीर थी, जो अस्पताल पहुंचने के बाद वेंटिलेटर पर था. बाद में इस बच्चे ने भी दम तोड़ दिया और मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 6 हो गई.
सामने आया Video, बस के उड़े परखच्चे

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










