
हरियाणा के सोनीपत से 3 संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, AK-47 बरामद
AajTak
पकड़े गए इन तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकियों के पास से AK-47 भी बरामद हुई है. हरियाणा पुलिस ने तीनों के खिलाफ यूएपीए के साथ ही अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
हरियाणा के सोनीपत में हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हरियाणा पुलिस ने सोनीपत जिले के एक गांव से पुलिस ने तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकियों को पकड़ा है. शनिवार को पकड़े गए इन तीन संदिग्ध खालिस्तानी आतंकियों के पास से AK-47 भी बरामद हुई है. हरियाणा पुलिस ने तीनों के खिलाफ यूएपीए के साथ ही अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












