
हरिद्वार धर्म संसद मामले में हुई तीसरी गिरफ्तारी, सिंधु सागर महाराज को पुलिस ने भेजा जेल
AajTak
Haridwar Dharm Sansad Case: हरिद्वार धर्म संसद मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है. पुलिस ने स्वामी सिंधु सागर महाराज को अरेस्ट किया है.
Haridwar Dharm Sansad Case: धर्म संसद मामले में हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तीसरी गिरफ्तारी की. पुलिस ने स्वामी सिंधु सागर महाराज (जो अब दिनेशानंद भारती बन चुके हैं) को अरेस्ट किया है. सिंधु सागर महाराज काली सेना के प्रदेश संयोजक है. उनके नेतृत्व में ही बुधवार को भगवानपुर में महापंचायत होने वाली थी. मगर जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाए जाने के बाद यह महापंचायत नहीं हो सकी.
हरिद्वार धर्म संसद मामले में इससे पहले दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस ने 13 जनवरी को जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को नारसन बॉर्डर से अरेस्ट किया था. 15 जनवरी को यति नरसिंहानंद को सर्वानंद घाट से गिरफ्तार किया था, जिनको बाद में जमानत मिल गई थी. वह 17 फरवरी को जेल से जमानत पर रिहा हो चुके है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए स्वामी सिंधु सागर महाराज को कोविड टेस्ट और मेडिकल करा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.
स्वामी सिंधु सागर महाराज ने बताया, 'उन्हें धर्म संसद के पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. अभी वह भारत के संवैधानिक प्रणालियों के अनुसार अपनी मांगों को आगे बढ़ाएंगे.' साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि वह कल से अनशन पर हैं. उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया है. जब तक आरोपी इमाम को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तब तक वह अनशन पर ही रहेंगे. उनकी किसी संत से बात नहीं हुई है. हरिद्वार के वेद निकेतन में तीन दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया गया था.
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि जो सिंधु सागर महाराज है, उनकी गिरफ्तारी हुई है. उनको न्यायालय में पेश किया गया और वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. सिंधु सागर महाराज पर धर्म संसद के मामले में मुकदमा है. उसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है. पहले इस मामले में 2 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. यह तीसरी गिरफ्तारी है और यह अभी जांच चल रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










