
हरिद्वार के रिहायशी इलाके में पहुंचा छह हाथियों का झुंड, सड़क पर मच गई अफरा-तफरी
AajTak
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों का झुंड आ जाने से हलचल मच गई. कुत्ते भौंकते हुए हाथियों का पीछा करने लगे. लोगों को पता चला तो दहशत में आ गए. गनीमत रही कि हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. कुछ देर बाद हाथी जंगल की ओर वापस हो गए. इस मामले का वीडियो सामने आया है.
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में छह हाथियों का झुंड आ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हाथियों को देखते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए. सड़क पर मौजूद कुत्ते भौंकने लगे और पीछा करने लगे. गनीमत रही कि हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया.
जगजीतपुर के राजा गार्डन इलाके में हाथियों का जंगल से निकलकर आबादी में आना कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ समय से वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा रखी थी, लेकिन अचानक छह हाथियों का झुंड मुख्य मार्ग पर उतर आया. हाथियों को देख राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.
कई लोगों ने मोबाइल लाइट या टॉर्च जलाकर उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश की. इस दौरान एक हाथी अचानक सड़क पर रुक गया, जिससे कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई. कुछ ही देर बाद हाथियों ने धीरे-धीरे जंगल की ओर वापसी की, और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
यह भी पढ़ें: जंगल सफारी में पीछे पड़ी मौत! चिंघाड़ते हाथी ने जिप्सी में बैठे लोगों को दौड़ाया... सामने आया डरावना वीडियो
हाथियों के जंगल से आबादी क्षेत्रों की ओर आने का मुख्य कारण किसानों के खेतों में लगी फसलें बताई जा रही हैं. विशेषकर केला, गन्ना और अन्य मिठास वाली फसलें हाथियों की पसंदीदा हैं, जिससे हाथी आबादी क्षेत्रों में भी पहुंच रहे हैं.
हाथियों के अचानक आने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को मुख्य मार्ग से हटाने और उन्हें सुरक्षित जंगल में वापस भेजने के लिए टीमों को लगाया गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










