
'हम हमेशा स्ट्रेट बैट से खेलते हैं...', क्रिकेट से करी तक, कीएर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा, 'कभी-कभी बल्ला चूक भी जाता है, लेकिन हम हमेशा स्ट्रेट बैट से खेलते हैं. हम एक हाई-स्कोरिंग और मजबूत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' यह टिप्पणी उस समय और भी खास हो जाती है जब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ब्रिटेन में ही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत चौथा टेस्ट मैच खेल रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो भारत-यूके के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन के बाद आयोजित की गई. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा, 'हमारे लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है और हमारी साझेदारी का एक शानदार उदाहरण भी.'
'हम हमेशा स्ट्रेट बैट से खेलते हैं'
उन्होंने कहा, 'कभी-कभी बल्ला चूक भी जाता है, लेकिन हम हमेशा स्ट्रेट बैट से खेलते हैं. हम एक हाई-स्कोरिंग और मजबूत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' क्रिकेट में 'स्ट्रेट बैट' से खेलने का मतलब है सीधे बल्ले से बैटिंग करना, जो रक्षात्मक और अनुशासित तकनीक मानी जाती है. अपने इस बयान के जरिए पीएम मोदी ने यह संदेश दिया कि भारत और ब्रिटेन के रिश्ते भी ईमानदारी, पारदर्शिता और सीधे संवाद पर आधारित हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में किंग चार्ल्स से मिले PM मोदी, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भेंट किया खास पौधा
'सिर्फ करी नहीं लाए भारतीय...'
यह टिप्पणी उस समय और भी खास हो जाती है जब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ब्रिटेन में ही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत चौथा टेस्ट मैच खेल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












