
'हम संत नहीं हैं...', अजित पवार ने BJP से अलायंस का किया बचाव, NCP के दोनों गुटों में विलय की अटकलें तेज
AajTak
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने साल 2023 में अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी और 40 विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे. बाद में वे महाराष्ट्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बने.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने मंगलवार को अपना 26वां स्थापना दिवस मनाया. पूरे दिन यह जश्न एकता की बजाय दो समानांतर समारोहों में बंटा रहा. पुणे में अजित पवार और सुप्रिया सुले के नेतृत्व में NCP के दोनों गुटों ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए. इस बीच, राजनीतिक गलियारों में दोनों गुटों के बीच संभावित विलय की अटकलें भी जोर पकड़ने लगी हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने साल 2023 में अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी थी और 40 विधायकों के साथ पार्टी से अलग हो गए थे. बाद में वे महाराष्ट्र में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा बने. अजित ने पार्टी और चुनाव चिह्न भी हासिल कर लिया. अब महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुट अपनी विचारधारा के साथ सक्रिय हैं.
अजित गुट ने मनाया स्थापना दिवस
मंगलवार को अजित गुट ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. कार्यक्रम को NCP प्रमुख अजित पवार ने संबोधित किया. उन्होंने अपने बगावत के फैसले का खुलकर बचाव किया. अजित पवार ने कहा, सिर्फ विपक्ष में बैठकर नारे लगाना और मोर्चे निकालना काफी नहीं है. हम कोई संत नहीं हैं. हम यहां दिशा देने, लोगों की समस्याएं हल करने और समावेशी राजनीति करने आए हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि बीजेपी से हाथ मिलाने का मतलब पार्टी की विचारधारा से समझौता नहीं है.
महायुति में क्यों आए? अजित ने दिया जवाब
उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि हमने बीजेपी और महायुति (एनडीए) से हाथ क्यों मिलाया? लेकिन क्या 2019 में हमने शिवसेना से गठबंधन नहीं किया था? तब भी समझौते हुए थे. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसे नेता खुद को धर्मनिरपेक्ष बताते हैं. नायडू भी NDA से जुड़ चुके हैं और ममता अतीत में एनडीए की हिस्सा रही हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










