
'हम भी तुम्हारे दादा हैं...', पैतृक गांव में बच्चे को दुलारते दिखे CM योगी- VIDEO
AajTak
उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो उनके पैतृक गांव का है. जिसमें वह एक बच्चे को दुलार रहे हैं और कह रहे हैं कि हम भी तुम्हारे दादा हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस वक्त उत्तराखंड के प्रवास पर हैं. शुक्रवार को वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया और इसके बाद शनिवार की सुबह गांव का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की. साथ ही बच्चों को दुलार भी किया. बच्चों को दुलार करते हुए उनका वीडियो भी सामने आया है.
इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ एक बच्चे को चॉकलेट खिला रहे हैं. साथ ही उससे कह रहे हैं कि हम भी तुम्हारे दादा हैं. योगी आदित्यनाथ और बच्चे का वीडियो बहुत ही प्यारा है. वहीं गांव में भ्रमण के दौरान योगी ने लोगों को गांव में रहने और खेतीबाड़ी करने के लिए भी प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, पांच सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या मिला
शुक्रवार को एक इंटर कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर भी मौजूद थे योगी
शुक्रवार को इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमकेश्वर पहुंचे. कार्यक्रम से पूर्व दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.
मुख्यमंत्रियों के यमकेश्वर आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा स्वागत किया गया. इसके पश्चात दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया गया. इंटर कॉलेज यमकेश्वर के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास जीवन का अंतिम उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह केवल तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है.

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है. डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं. दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है. सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है. कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं. एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है. अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स को एक्टिवेट कर दिया गया है. रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है. हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है. गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं. हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के नारे लगाए.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'कानून के पहरेदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और असम के एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया. सत्र के मॉडरेटर कौशिक डेका की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.





