
'हम बोलना शुरू कर दें तो...', अजित पवार के लुटेरे गैंग वाले बयान पर महाराष्ट्र BJP चीफ का पलटवार
AajTak
महाराष्ट्र में महापालिका चुनाव से पहले बीजेपी और एनसीपी के बीच तकरार बढ़ गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने शनिवार को अजित पवार पर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अजित पवार को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए. अगर हम बोलना शुरू करेंगे तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने अजित पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर हम बोलना शुरू कर दें, तो अजित पवार को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. चव्हाण का यह बयान अजित पवार के उस बयान के बाद आया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में लूटेरों का गैंग चल रहा है और वही लोग आपके साथ सत्ता में हैं.
दरअसल, बीजेपी ने महापालिका चुनाव प्रचार की शुरुआत शनिवार से की है. इस प्रचार के शुभारंभ के अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण उपस्थित थे और उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इसी बातचीत में एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि अजित पवार ने शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि राज्य में लुटेरों का गैंग चल रहा है और वही लोग सत्ता में आपके साथ हैं.
यह भी पढ़ें: PMC चुनाव: अजित पवार से नहीं बनी बात... शरद पवार गुट फिर MVA में वापसी के लिए तैयार!
अपने गिरेबान में झांककर देखे अजित पवार: रविंद्र चव्हाण
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि मुझे लगता है कि अजित पवार का यह बयान चुनाव के माहौल को देखते हुए दिया गया है. अजित पवार को पहले खुद अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए. वह किस पार्टी के बारे में बोल रहे हैं? क्या वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पार्टी के बारे में बात कर रहे हैं, या देवेंद्र जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं?
आरोप और प्रत्यारोप कैसे किए जाते हैं, यह उन्हें तय करना चाहिए. अगर हम आरोप लगाने पर उतर आए, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसकी चिंता उन्हें जरूर करनी चाहिए. चव्हाण के इस बयान के बाद ये तो तय हो गया है कि महापालिका का चुनाव दिलचस्प होने वाला है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











