
'हम आग में घी नहीं डाल रहे', रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन का बड़ा बयान
AajTak
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यू्क्रेन और रूस जंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होने कहा कि हम आग में घी नहीं डाल रहे. इतना ही नहीं, उन्होंने संकेत दिया कि चीन आने वाले वर्ष में रूस के साथ संबंधों को गहरा करेगा.
रूस और यूक्रेन जंग के बीच चीन ने बड़ा बयान दिया है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि यूक्रेन संकट को लेकर हमने पूरी तरह से निष्पक्षता बरती है. चीन इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हम इस जंग में आग में घी नहीं डाल रहे हैं. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन-रूस युद्ध पर अपने देश की स्थिति का बचाव किया और संकेत दिया कि चीन आने वाले वर्ष में रूस के साथ संबंधों को गहरा करेगा.
वांग ने चीन की राजधानी बीजिंग में एक सम्मेलन को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि चीन को लेकर अमेरिका की गलत नीति को हमने दृढ़ता से खारिज कर दिया है. वांग ने दुनिया की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों में गिरावट के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया.
अमेरिका पर धमकाने का आरोप लगाते हुए वांग यी ने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकारों पर पश्चिमी दबाव है. यूक्रेन की ओऱ से किए जा रहे हमलों निंदा करने और रूस पर प्रतिबंध लगाने में अन्य देशों के साथ शामिल होने से इनकार करने से संबंध और बिगड़ गए हैं.
वांग यी ने कहा कि चीन रूस के साथ रणनीतिक पारस्परिक विश्वास और लाभप्रद सहयोग को गहरा करेगा. वांग यी ने कहा कि अमेरिका चीन को अपने पहले प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखता है, लिहाजा चीन के खिलाफ घोर कड़े कदम उठाना, दमनकारी नीति बनाना औऱ उसकसावे को बढ़ावा देना इसका उदाहरण है.
हालांकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीनी उद्योग को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए जोर दे रहे हैं, लेकिन वांग ने स्वीकार किया कि हमने अनुभव किया है कि चीन और अमेरिका सप्लाई चेन को अलग नहीं कर सकते हैं.
ये भी देखें

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








