
'हमास से जुड़े ग्रुप से फंडिंग ली...', जोहरान ममदानी पर उनकी ही गुरु ने लगाया सनसनीखेज आरोप, बढ़ा विवाद
AajTak
फिलिस्तीनी-अमेरिकी एक्टिविस्ट लिंडा सरसूर ने दावा किया है कि काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने जोहरान ममदानी के इलेक्शन कैंपेन को फंड किया है. सरसूर ममदानी की तरह डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका की सदस्य हैं और उनकी अच्छी दोस्त भी हैं. अब वो कह रही हैं कि ममदानी अगर जीतते हैं तो उन्हें उन लोगों के हित में काम करना होगा जिन्होंने उन्हें जिताया है.
फिलिस्तीनी-अमेरिकी एक्टिविस्ट लिंडा सरसूर ने दावा किया है कि काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (CAIR) ने जोहरान ममदानी के न्यूयॉर्क सिटी मेयर इलेक्शन कैंपेन को मुख्य रूप से फंड किया है. CAIR फिलिस्तीन के हथियारबंद समूह हमास से कथित संबंधों को लेकर अमेरिकी संसद, कांग्रेस की जांच के घेरे में है.
ममदानी डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार हैं जो न्यूयॉर्क सिटी मेयर इलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. चुनाव के नतीजे 4 नवंबर को घोषित किए जाने हैं.
सरसूर डेमोक्रेट उम्मीदवार की राजनीतिक मार्गदर्शक भी हैं. द न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार सरसूर ने कहा कि ममदानी के राजनीतिक उभार में उन्होंने और हमास से जुड़े CAIR एनजीओ ने अहम भूमिका निभाई.
रिपोर्ट के मुताबिक, सरसूर ने CAIR फंडेड यूनिटी एंड जस्टिस फंड PAC का नाम लिया और इसे 'न्यूयॉर्क में प्रो-जोहरान सुपर PAC को दान देने वाला सबसे बड़ा डोनर' बताया.
पब्लिक रिकॉर्ड्स के अनुसार, यूनिटी एंड जस्टिस PAC ने इस चुनाव में करीब 30 लाख डॉलर के कुल फंड में से 1,20,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) न्यूयॉर्क स्थित लोअर कॉस्ट्स PAC को दिए, जो ममदानी के समर्थन में काम कर रहा है.
CAIR वर्तमान में अमेरिकी सांसदों एलिस स्टीफैनिक और टॉम कॉटन की तरफ से जांच के दायरे में है. इन सांसदों ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग से इस बात की जांच करने का आग्रह किया है कि कहीं यह गैर-लाभकारी संगठन हमास से तो फंड नहीं ले रहा. अमेरिका ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








