
हमास ने 3 और बंधकों को छोड़ा, इजरायल भी 183 फिलिस्तीनियों को कर सकता है रिहा
AajTak
हमास ने तीन और कैदियों को रिहा कर दिया है. इजरायल से बदले में 183 फिलिस्तीनियों को रिहा करने की उम्मीद है, जिनमें 18 आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, 54 लंबी सजा काट रहे हैं और 111 ऐसे हैं जिन्हें युद्ध के दौरान गाजा पट्टी में हिरासत में लिया गया था.
हमास ने सीजफायर के तहत तीन और इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है. हमास ने शनिवार को मानवीय सहायता संगठन रेड क्रॉस को लगभग 500 दिनों की कैद के बाद इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया. जिन तीन बंधकों को हमास ने रिहा किया है, उनके नाम एली शराबी, लेवी और ओहद बेन अमी हैं, जिन्हें कैद से मुक्त कर दिया गया है. हमास में इनके नामों की घोषणा शुक्रवार को की थी.
ओहद बेन अमी और एली शराबी को 7 अक्टूबर, 2023 को नोवा संगीत समारोह से आतंकवादी समूह हमास द्वारा अपहरण कर लिया गया था. एली शराबी की पत्नी और बच्चे 7 अक्तूबर को हुए भीषड़ हमले में मारे गए थे. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तेल अवीव में, एली का परिवार बेसब्री से कैद से बाहर आने का इंतजार कर रहा था.
फिलिस्तीनियों को रिहा करने की उम्मीद
हमास ने इजरायल पर 19 जनवरी को प्रभावी हुए युद्धविराम समझौते के तहत सहमत खाद्य और अन्य मानवीय आपूर्ति ले जाने वाले सैकड़ों ट्रकों के प्रवेश में देरी करने और बमबारी से नष्ट हुए घरों में लौटने वाले लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए आवश्यक टेंट और मोबाइल घरों के एक अंश को छोड़कर बाकी सभी को रोके रखने का आरोप लगाया. हमास ने एक बयान में कहा, "यह राहत और आश्रय प्राथमिकताओं में स्पष्ट हेरफेर को दर्शाता है."
यह भी पढ़ें: आज 3 और बंधकों को छोड़ेगा हमास, इजराइल भी 183 फिलिस्तीनियों को कर सकता है रिहा
हमास कैदियों के मीडिया कार्यालय ने कहा कि इजरायल से बदले में 183 फिलिस्तीनियों को रिहा करने की उम्मीद है, जिनमें 18 आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं, 54 लंबी सजा काट रहे हैं और 111 ऐसे हैं जिन्हें युद्ध के दौरान गाजा पट्टी में हिरासत में लिया गया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








