
हमास ने बच्चों के मैदान को बनाया बैटलग्राउंड, लगाए जा रहे रॉकेट लॉन्चर, IDF का दावा
AajTak
आईडीएफ सैनिकों ने गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान हमास की आतंकवादी गतिविधि को उजागर करते हुए बताया है कि हमास से जुड़े हुए लोग बच्चों सहित आम नागरिकों का भी गाजा पट्टी में शोषण कर रहे हैं.
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने गाजा पट्टी में हमास द्वारा खेल के मैदानों में लगाए गए रैकेट लॉन्चरों का पर्दाफाश किया है. हमास के खिलाफ गाजा पट्टी में हमले को अंजाम देते हुए इजरायली रक्षा बलों ने हमले की स्थिति को उजागर कर दिया. इसमें पता चला है कि हमास समूह के प्रमुख ने खेल के मैदानों और बच्चों के स्विमिंग पूल के पास रॉकेट लांचर लगाए हुए हैं.
दरअसल आईडीएफ सैनिकों ने गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान हमास की आतंकवादी गतिविधि को उजागर करते हुए बताया है कि हमास से जुड़े हुए लोग बच्चों सहित आम नागरिकों का भी गाजा पट्टी में शोषण कर रहे हैं. आईडीएफ के सैनिक यह एक्सपोज कर रहे हैं कि कैसे हमास आतंकी संगठन अपनी आतंकी गतिविधि के लिए नागरिक सुविधाओं का व्यवस्थित रूप से इस्तेमाल करता है. आईडीएफ सैनिकों ने गाजा पट्टी में बच्चों के स्विमिंग पूल के पास रॉकेट लॉन्चर, साथ ही बच्चों के पुराने खेल के मैदान में लॉन्च पिट और रॉकेट लॉन्चर लगाए हुए हैं.
IDF ने हमास को किया एक्सपोज
आईडीएफ का कहना है कि यह हमास द्वारा अपने सैन्य अभियानों के लिए मानव ढाल के रूप में नागरिक बुनियादी ढांचे और बच्चों सहित नागरिकों के जानबूझकर इस्तेमाल करने का एक और सबूत है. IDF ने इन सभी जगहों की तस्वीरें भी जारी कीं हैं, जो बच्चों के तैराकी के बगल में स्थित हमास रॉकेट लांचर के फुटेज दिखाती हैं. इसमें लॉन्च पिट और रॉकेट लॉन्चर हैं जिनका पता 401वीं ब्रिगेड के सैनिकों ने गाजा पट्टी के एक पुराने खेल के मैदान में लगाया था.
एक महीने से जारी है इजरायल और हमास के बीच जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











