
हमास ने इजरायली बंधकों का एक और वीडियो किया रिलीज, कहा- जल्द होगा इनके भाग्य का फैसला
AajTak
हमास और इजरायल के बीच जंग को 100 दिन से अधिक का समय हो गया है और अभी तक इसके थमने के आसान नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच हमास उन इजरायली बंधकों का वीडियो जारी किया है जो उसके कब्जे में हैं. वीडियो में बंधक इजरालय से युद्ध रोकने के लिए कह रहे हैं.
इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच रविवार को हमास की तरफ एक वीडियो जारी किया गया जिसमें तीन इजरायली बंधक दिख रहे हैं. इस वीडियो में बंधक अपनी सरकार से फिलिस्तीनी इस्लामी समूह (हमास) के खिलाफ हमले को रोकने और उनकी रिहाई का आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं. इजरायल और हमास के बीच युद्ध के 100 दिन पूरे हो चुके हैं.
हमास ने कहा- जल्द तय होगा इनका भाग्य
इस वीडियो में 26 वर्षीय नोआ अरगमानी, 53 वर्षीय योसी शारबी और 38 वर्षीय इताई स्विरस्की दिख रहे हैं. 37-सेकंड का वीडियो के अंत में हमास के लोग कहते हैं: 'कल हम आपको इनके भाग्य के बारे में सूचित करेंगे." इससे पहले रविवार को हमास ने कहा था कि इजराइली बलों द्वारा गाजा पर गोलाबारी के कारण कुछ बंधकों से उसका संपर्क टूट गया है और शायद इसमें उनकी मौत हो गई होगी. युद्ध की शुरुआत में हमास ने इजरायली सैन्य हमलों के जवाब में बंधकों को मार डालने की भी धमकी दी थी.
इज़रायली अधिकारियों ने बंधकों को लेकर हमास के सार्वजनिक संदेश का जवाब देने से इनकार करते हुए इसे मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया है. इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक फोरेंसिक अधिकारी हागर मिजराही ने 31 दिसंबर को स्थानीय टीवी को बताया कि मारे गए बंधकों के शव परीक्षण में मौत के कारण हमास के दावे से अलग पाए गए. हमास ने दावा किया था कि वे हवाई हमलों में मारे गए थे.
इजरायल का बयान
इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह अपने आक्रामक हमले से बंधकों को होने वाले खतरों से अच्छी तरह वाकिफ है और सावधानी बरत रहा है.मुख्य सशस्त्र बल के प्रवक्ता रियर-एडमिरल डैनियल हगारी ने रविवार को कहा, "सैन्य अभियान में समय लगता है. यह हमें सटीक होने के लिए बाध्य करता है और हम अपने अभियान को खतरों और बंधकों के अनुसार आगे बढ़ा रहे हैं."

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









