
'हमास को कीमत चुकानी होगी', गाजा में बंधकों का शव मिलने पर आगबबूला हुए बाइडेन
AajTak
गाजा में महीनों से चल रही जंग में फिलिस्तीन 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिसमें बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है. इस बीच गाजा के एक सुरंग में छह बंधकों का शव भी बरामद किया गया है, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सख्त चेतावनी दी और कहा कि दोषियों को कीमत चुकानी होगी.
गाजा पट्टी के राफा शहर में इजरायली सेना ने एक सुरंग से छह बंधकों के शव बरामद किए. इजरायल ने पुष्टि की कि ये सभी बंधक हमास द्वारा पकड़े गए थे और इनमें एक अमेरिकी नागरिक हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन भी शामिल थे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना को "दुखद" और "निंदनीय" बताया. उन्होंने चेतावनी दी कि "हमास के नेताओं को इन अपराधों की कीमत चुकानी पड़ेगी."
बाइडेन ने व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा, "इन शातिर हमास आतंकवादियों द्वारा मारे गए बंधकों में से एक अमेरिकी नागरिक था." उन्होंने आगे कहा कि अब युद्धविराम का समय आ गया है और इसके लिए वह 24 घंटे काम करेंगे. इजरायल की सेना ने बताया कि बंधकों को हमास ने गाजा सुरंग से बरामदगी के पहले ही मार डाला.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली सेना ने आतंकी साजिश किया नाकाम, वेस्ट बैंक में मारे गए 20 आतंकवादी
'गाजा में युद्धविराम नहीं चाहता हमास'
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमास के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि "जो लोग बंधकों को मारते हैं, वे गाजा युद्धविराम के लिए कोई समझौता नहीं चाहते हैं." उन्होंने वादा किया कि वह हमास के आतंकियों को हिसाब चुकता करेंगे.
बरामदगी के कुछ देर पहले बंधकों को मारा गया

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











