
'हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद, उनका गौमूत्रधारी', RSS-BJP पर उद्धव ठाकरे का हमला
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आएसएस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका हिंदुत्व 'गौमूत्रधारी' है और हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद के बारे में है. इसके साथ ही उद्धव ने शिंदे गुट पर भी निशाना साधा.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आएसएस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका हिंदुत्व 'गौमूत्रधारी' है और हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद के बारे में है. नागपुर में महाविकास अघाड़ी की रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा हर बार मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि कांग्रेस के साथ जाकर मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया, क्या कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं है?
उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी ने हाल ही में संभाजीनगर में उस जगह पर गोमूत्र छिड़का, जहां हमने अपनी जनसभा की थी. उन्हें थोड़ा गोमूत्र पीना भी चाहिए था, वे समझदार हो जाते. पूर्व सीएम ने कहा कि हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद के बारे में है.
इसके अलावा शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे रामभक्त होते और उनके खून में हिंदुत्व होता तो वे सूरत और गुवाहाटी नहीं जाते, बल्कि अयोध्या जाते. दरअसल जब शिवसेना से शिंदे गुट अलग हुआ था तो उस समय उनके गुट के विधायक सूरत और गुवाहाटी चले गए थे. वहीं देवेंद्र फडणवीस से उद्धव ने पूछा कि जब वो मुख्यमंत्री थे तब क्या एक बार भी अयोध्या गए थे?
क्या गोमूत्र छिड़ककर देश को मिली थी आजादी?
महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद उद्धव लगातार आरएसएस-बीजेपी पर हमलावर हैं. इससे पहले भी उद्धव गोमूत्र को लेकर बीजेपी-आरएसएस पर हमला कर चुके हैं. बीजेपी पर तंज कसते हुए उद्धव ने कहा था, 'क्या गोमूत्र छिड़कने से हमारे देश को आजादी मिली थी? क्या ऐसा हुआ कि गोमूत्र छिड़का गया और हमें आजादी मिली? स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया, तब हमें आजादी मिली."
बीजेपी पर लगाया था नाम चुराने का आरोप

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










