
‘हमारा पूरा गांव बैठ गया, शादियां हो रहीं कैंसल’… पहलगाम में आज कैसे हैं हालात, पढ़ें Ground Report
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लगभग चार महीने हो चुके. सैलानियों के आने का पीक सीजन आकर पार भी हो चुका, लेकिन श्रीनगर के लाल चौक और डल झील से लेकर पहलगाम तक सन्नाटा है. थोड़ी-बहुत रौनक है भी तो लोकल पर्यटकों की वजह से, जो कम भीड़ देखकर घूमने आ रहे हैं. बंद पड़े ज्यादातर टूरिस्ट स्पॉट एक-एक कर खोले जा चुके, लेकिन सूनापन इससे बढ़ा ही.
'पांच सालों से कारोबार बढ़िया चल रहा था. अप्रैल-मई-जून में ऐसी भीड़ होती कि लोगों को लौटाना पड़ जाता था. दिन से देर शाम तक काम चलता. अब मामला अलग है. पहलगाम में जो हुआ, उसने पर्यटकों को बिदका दिया. उठता कारोबार ठंडा पड़ गया. अब बस, आने वाले वक्त से कुछ उम्मीद है.'
कश्मीर में घोड़े वालों से लेकर हाउस बोट वाले तक यही बात दोहराते हैं. 'हमारी क्या गलती थी' का भाव बुखार में उतरे स्वाद की तरह जबान में घुलता हुआ.
पहलगाम टैरर अटैक के तुरंत बाद ऑपरेशन सिंदूर चला. भारतीय सेना ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया. अब करीब दो हफ्तों पहले ऑपरेशन महादेव चलाया गया, जिसमें उन आतंकवादियों को भून दिया गया, जिन्होंने बायसरन घाटी में पर्यटकों की हत्या की थी.
इस बीच कई चीजें हुईं. वादियों-घाटियों-झीलों-पहाड़ों वाले कश्मीर में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर बात हुई. कैंडल मार्च निकाले गए. रोते हुए स्ट्रीट वेंडर्स ने पर्यटकों से लौटने की अपील की. प्रशासन ने भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया. उसके बाद क्या! क्या कश्मीर में रौनक लौट चुकी है. या घाटी में 30 साल पुराना सूनापन लौट आया है!
अटैक के 100 दिन बाद aajtak.in ने वहां पहुंचकर टटोला कि बीते वक्त में क्या बदल चुका, और कितना-क्या बाकी है.
पहलगाम मार्केट और बेताब वैली में कई लोग मिले, जिनके घर पूरी तरह से टूरिज्म के भरोसे चल रहे थे. वे अब भी वहीं रुके हैं. उन्हीं जगहों पर. उसी काम के भरोसे. बस अब व्यस्तता की जगह इंतजार ले चुका.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






