
'हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं, कभी मिलने भी नहीं जाएंगे...', माता-पिता ने मुस्कान से तोड़े रिश्ते
AajTak
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है. हत्या की आरोपी मुस्कान को अब उसके अपने परिवार का भी सहारा नहीं मिल रहा है. उसके माता-पिता ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि उनका मुस्कान से कोई लेना-देना नहीं है और वे न तो उससे मिलने जाएंगे और न ही उसके लिए किसी तरह की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. वहीं, जेल में बंद मुस्कान ने सरकारी वकील की मांग की है.
मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं. अब मुस्कान के माता-पिता ने उससे किनारा कर लिया है और खुद को मामले से अलग बताया है. पिता का कहना है कि वह न तो मुस्कान से मिलने जाएंगे और न ही उसके लिए लड़ेंगे, क्योंकि सच के लिए लड़ा जाता है, ऐसे केस के लिए नहीं. वहीं, मुस्कान की मां ने कहा कि वह उसकी सगी मां हैं, लेकिन मुस्कान अपनी मौसी से ज्यादा लगाव रखती थी, इसलिए उसने उसे सौतेली मां बताया.
जानकारी के अनुसार, मुस्कान ने जेल प्रशासन के सामने यह अनुरोध किया कि उसे अपना केस लड़ने के लिए एक सरकारी वकील दिया जाए. उसके परिवार का कोई भी सदस्य अब तक उससे मिलने नहीं आया है और न ही कोई कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई है. ऐसे में जेल प्रशासन ने नियमों के तहत उसकी मांग पर विचार किया और कोर्ट में प्रार्थना पत्र भेज दिया, ताकि उसे एक सरकारी वकील मिल सके.
यह भी पढ़ें: जेल में बेचैन सौरभ के कातिल... नशे के लिए तड़प रहा साहिल इंजेक्शन का है आदी, मुस्कान की भी हालत खराब!
जेल प्रशासन का कहना है कि किसी भी बंदी को कानूनी सहायता दिलाना उनका दायित्व है. यदि कोई आधिकारिक रूप से सरकारी वकील की मांग करता है, तो उसे यह सुविधा दी जाती है. जेल में मुस्कान खुद को छुपाकर रखने की कोशिश कर रही है. वह साहिल के साथ रहना चाहती थी, लेकिन जेल के नियमों के अनुसार पुरुष और महिला बंदियों को अलग-अलग रखा जाता है, इसलिए उसकी यह मांग खारिज कर दी गई.
नशे की लत में बिगड़ी हालत!

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










