
'हमने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमला किया, पाक के रिहायशी इलाकों पर नहीं', दक्षिण कोरिया में बोले सलमान खुर्शीद
AajTak
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सलमान खुर्शीद ने भारत-पाक सीमा पर हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की. खुर्शीद ने कहा कि ऑपरेशन में भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ठिकानों को सटीक निशाना बनाया, गैर-आतंकवादी लक्ष्यों को नहीं. संयम के साथ जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी और आतंकवाद के प्रति समझ जरूरी है.
जेडी(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रविवार (25 मई) को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने सटीकता से पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की.
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के जवाबी कार्रवाई में 6-7 मई की रात को सटीकता के साथ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. किसी नागरिक या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया. हमने सिर्फ उन कैंपों को निशाना बनाया जहां से आतंकी हमले किए जा रहे थे. अगर पाकिस्तान पलटवार नहीं करता तो हम रुक जाते. भारत की कार्रवाई स्पष्ट तौर पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करना था.
पाकिस्तान ने हमला किया, तो हमने उनके हमले के प्लेटफॉर्म तबाह किए
सलमान खुर्शीद बोले- उन लोगों ने हमपर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई में भारतीय सुरक्षाबलों ने उनके एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया.
पाकिस्तान ने खुद कहा—अब रुकना चाहिए
उन्होंने कहा, पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने जब ध्वस्त हो गए तो उन्होंने खुद कहा कि अब ये रुकना चाहिए.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












