
'हमने गलतियां सुधार लीं, अब नहीं चलेगा विपक्ष का फर्जी नैरेटिव', महाराष्ट्र चुनाव पर बोले देवेंद्र फडणवीस
AajTak
लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हमने उन चीजों को ठीक कर दिया है जो लोगों को परेशान कर रही थीं. विधानसभा चुनाव में जो चीजें चुनौती बन सकती थीं, हमने उन्हें ठीक कर लिया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को 'मुंबई तक बैठक' कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, राज्य की राजनीति और महाराष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बात की. जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा सरकार में तीन दल शामिल हैं, लेकिन विपक्ष के निशाने पर वही क्यों रहते हैं तो उन्होंने कहा, 'हमारे विपक्षी दलों के पास 50 साल के अनुभव वाले नेता हैं. वे जानते हैं कि महायुति का सेंटर ऑफ पावर कहां है. वे जानते हैं कि किसे निशाना बनाना है.'
यह भी पढ़ें: 'एक-दूसरे के खिलाफ न बोलें, भ्रम न पैदा करें...', देवेंद्र फडणवीस ने महायुति के नेताओं को चेताया
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'मैंने उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी. उस समय कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी ने यूबीटी से ज्यादा मुझ पर निशाना साधा. वे जानते हैं कि तीनों पार्टियों में बीजेपी के पास ज्यादा ताकत है.' लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, 'हमने उन चीजों को ठीक कर दिया है जो लोगों को परेशान कर रही थीं. विधानसभा चुनाव में जो चीजें चुनौती बन सकती थीं, हमने उन्हें ठीक कर लिया है. इसलिए, हम लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे, अगर विपक्ष यह मान रहा है कि विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव वाले मुद्दे ही काम करेंगे, तो ऐसा नहीं होगा.'
यह भी पढ़ें: 'उद्धव ठाकरे हैं औरंगजेब फैन क्लब के मेंबर', उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया पलटवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, 'लोकसभा का विश्लेषण करें तो 12 सीटें ऐसी हैं जहां कुछ अलग पैटर्न दिखता है. विधानसभा में यह देखने को नहीं मिलेगा. हमारे पास जो वोट थे, उनमें से शिवसेना और एनसीपी को कुछ सीटें जीतने की उम्मीद थी. लेकिन, दूसरी ओर हमारे विपक्ष को फर्जी नैरेटिव का फायदा मिला.' देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'अजित पवार की एनसीपी को वोट जाना सबसे मुश्किल था. लेकिन अब विधानसभा में ऐसा नहीं होगा. हम जितने वोट शिवसेना को ट्रांसफर कर पाते थे, उतने वोट हम लोकसभा के दौरान अजित पवार की एनसीपी को ट्रांसफर नहीं कर पाए.'

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



