
हनीमूनर्स की जन्नत कहलाने वाले इस देश में हो रहे सबसे ज्यादा तलाक, क्यों डिवोर्स के मामले में US से भी आगे है मालदीव?
AajTak
खूबसूरत बीच और एडवेंचर स्पोर्ट के लिए मशहूर मालदीव को हनीमूनर्स की जन्नत भी कहा जाता है. दुनियाभर के नए शादीशुदा जोड़े यहां आकर नई यादें बनाते हैं. लेकिन यही मालदीव दुनिया का वो देश है, जहां सबसे ज्यादा तलाक होते हैं. ऐसा आज से नहीं, कई दशकों से है. साल 2000 में यहां लगभग 4 हजार शादियों पर 2 हजार डिवोर्स हुए थे.
दुनिया में एक से बढ़कर एक घुमक्कड़ हुए, जिन्होंने जान की बाजी लगाकर देश, सभ्यताएं खोजीं. ऐसा ही एक नाम इब्न-बतूता भी है. मोरक्को में जन्मे इब्न-बतूता दुनिया की सैर करते हुए साल 1343 में मालदीव भी पहुंचे. वहां घूमते हुए उन्होंने एक यात्रा संस्मरण लिखा, जिसे नाम दिया- रिह्ला. इसमें कई दूसरे देशों के साथ मालदीव का भी जिक्र था. इसी में इस मोरक्कन यात्री ने लिखा कि कुछ महीने द्वीप पर बिताने के दौरान उसने 6 बार शादियां कीं और तलाक दिए.
समुद्री सफर पर जाने वालों ने दिया बढ़ावा!
वे लिखते हैं कि ऐसे द्वीपों पर शादियां करना आसान है. द्वीप छोटे होते हैं और मेल-मुलाकात होती रहती है. यहां की औरतें काफी आकर्षक हैं. और सबसे अजीब बात है कि यहां के मछुआरे महीनों के लिए समुद्र यात्रा पर निकल जाते हैं. कई बार वे दूसरे द्वीप पर सैटल हो जाते हैं. ऐसे में जाने से पहले वे बीवी को तलाक दे देते हैं ताकि वो भी अपनी जिंदगी जिए. ये एक तरह की टेंपररी व्यवस्था है. लोग शादी करते हैं और यात्रा पर जाते हुए शादी तोड़ देते हैं.
सबसे ऊंचा है ग्राफ
ये तो हुई 14वीं सदी के घुमक्कड़ की बात, लेकिन मालदीव में आज भी हालात वही हैं. हिंद महासागर में बसे इस छोटे से देश में तलाक की दर सबसे ज्यादा है. ग्लोबल डिवोर्स स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक, मालदीव में हर हजार शादियों पर फिलहाल 5.52 तलाक हो रहे हैं. ये डेटा अमेरिका, कनाडा या किसी भी मॉडर्न देश से काफी ज्यादा है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








