
हनीप्रीत का 'रूहानी दीदी' अवतार और राम रहीम का तिलिस्म... जानें- पैरोल पर क्यों मचा बवाल
AajTak
हनीप्रीत ही राम रहीम की सबसे करीबी मानी जाती है. डेरे के कई महत्वपूर्ण फैसलों में वो शामिल थी. राम रहीम की फिल्मों को भी उसी ने डायरेक्ट किया था. उसने 'MSG: द वॉरियर लॉयन हार्ट' का डायरेक्शन भी किया था.
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख और रेप का दोषी गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है. जेल से बाहर आते ही वो सुर्खियों में आ गया. उसने बाहर आकर साफ कर दिया कि डेरे का गुरू वही है और वही रहेगा. साथ ही एक बार फिर उसने अपनी राजदार हनीप्रीत का नाम बदल दिया है. हनीप्रीत को अब 'रूहानी दीदी' के नाम से जाना जाएगा. रेपिस्ट बाबा को पैरोल पर मिली 40 दिन की आजादी खूब चर्चाओं में है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ये पूरी कहानी? क्यों विवादों में आ गया है ये पूरा मामला?
विवादों में राम रहीम की पैरोल डेरा सच्चा सौदा का चीफ गुरमीत राम रहीम इंसा 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया है. हत्या और रेप जैसे संगीन मामलों का सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम इस वक्त बरनावा के आश्रम में मौजूद है, जहां उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं. उसके भक्त भारी संख्या में आश्रम पहुंच रहे हैं. जहां उनकी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. आश्रम में अनजान लोगों के प्रवेश पर रोक है. केवल डेरा के सदस्य और अनुयायी ही अंदर जा सकते हैं. ऐसे में रेपिस्ट बाबा की पैरोल पर सवाल उठ रहे हैं. हरियाणा की खट्टर सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है. आरोप लग रहा है कि हरियाणा सरकार राम रहीम को अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है. बार-बार उसे पैरोल दिया जा रहा है.
नेता भी ले रहे हैं आर्शीवाद आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा की आदमपुर सीट पर उपचुनाव और पंचायती चुनाव होने जा रहा है. यही वजह है कि विपक्षी पार्टियों ने सत्ता में काबिज भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उसकी पैरोल भी विपक्ष के निशाने पर है. हालांकि कई राज नेता राम रहीम का आशीर्वाद लेने के लिए उसके सत्संग में जा रहे हैं. पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी दोषी बाबा का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. भाजपा नेताओं का राम रहीम के सामने नतमस्तक होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
दो बार किया ऑनलाइन सत्संग जेल से पैरोल पर निकलने के बाद राम रहीम यूपी के आश्रम में मौजूद है. जहां से वो दो बार सोशल मीडिया के जरिए सत्संग कर चुका है. उसके सत्संग को यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों और विदेशों में भी यू-ट्यूब पर देखा गया गया.
राम रहीम की पैरोल पर घिरे सीएम खट्टर मर्डर और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई पैरोल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी घिर गए. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री खट्टर ने बुधवार को कहा कि राम रहीम सिंह को दी गई परोल में उनकी कोई भूमिका नहीं है क्योंकि जेल के अपने नियम होते हैं. अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सीएम खट्टर ने कहा कि अदालतें कारावास की घोषणा करती हैं और एक दोषी जेल जाता है. उसके बाद जेल के नियम सभी कैदियों पर लागू होते हैं.
पैरोल पर अनिल विज की सफाई इससे पहले, हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपने बयान में कहा कि दोषी गुरमीत राम रहीम पैरोल पर ऑनलाइन 'सत्संग' कर रहे हैं. जेल विभाग द्वारा पैरोल दी जाती है. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. अगर करनाल का कोई व्यक्ति गुरमीत राम रहीम पर विश्वास करता है और उसे देखने गया है, तो उसका आदमपुर चुनाव से क्या संबंध है?

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



