
हज हाउस Vs मानसरोवर भवन: UP Chunav पर चढ़ा मजहबी मुद्दों का रंग! देखें
AajTak
यूपी में चुनावी शोर-जोर है. उत्तर प्रदेश की चुनावी लड़ाई अयोध्या, काशी, मथुरा के बाद अब गाजियाबाद के हज हाउस तक आ गई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वार-द्वार जनसंपर्क अभियान के तहत कल गाजियाबाद में थे. लोगों से मेल मुलाकात के बाद जब शहर के बुद्धिजीवियों को वे संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि किस तरह समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार के कामकाज से उनकी सरकार का काम करने का तरीका अलग है. सीएम योगी बोले आज अयोध्या में भगवान राम भव्य मंदिर बनता है, गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर और पहले हज हाउस बनता था. योगी के इस बयान पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है. एसपी का कहना है कि योगी के पास अपना काम गिनाने को नहीं है इसलिए वो फिर से हिन्दू मुसलमान करने लगे हैं. देखें ये एपिसोड.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












