
हज में 1,300 लोगों की मौत से सऊदी ने सीखा सबक? इस साल गर्मी से हाजियों को कैसे बचाएंगे MBS
AajTak
पिछले साल हज के लिए मक्का पहुंचे 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इन लोगों की मौत भयंकर गर्मी के कारण हुई थी जिसके बाद सऊदी अरब की काफी आलोचना हुई कि अपर्याप्त तैयारियों के कारण ऐसा हुआ. इस साल का हज भी भयंकर गर्मी के बीच होने वाला है जिसे लेकर सऊदी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है.
इस्लामिक देश सऊदी अरब के मक्का में हर साल लाखों की संख्या में मुसलमान हज के लिए जाते हैं. पिछले साल भीषण गर्मी की वजह से 1,300 हाजियों की मौत हो गई थी जिसे लेकर सऊदी अरब को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी कि उसने गर्मी से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए. इस साल का हज भी पिछले साल की ही तरह जून में होने वाला है जिसे लेकर सऊदी अरब की चिंताएं अभी से बढ़ गई है. एक्सपर्ट्स भी सलाह दे रहे हैं कि सऊदी अधिकारियों को आधुनिक तरीके से हज की तैयारियां करनी चाहिए ताकि हाजियों को गर्मी से बचाया जा सके.
विश्लेषकों का कहना है कि पिछले साल की हालत को देखते हुए अधिकारी अभी से सतर्क हैं और इस साल हज में ऐसा होने से रोकने के लिए इंतजाम कर रहे हैं.
पिछले जून में मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और हज के लिए 18 लाख हाजी मक्का शहर पहुंचे थे. सऊदी अधिकारियों ने कहा था कि हज के दौरान रजिस्टर की गई मौतों में से 83% के पास आधिकारिक हज परमिट नहीं थे. आधिकारिक हज परमिट न होने की वजह से वो हाजियों के लिए बनाई गई सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए जिसमें एसी टेंट भी शामिल था.
शुक्रवार को कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा ने कहा कि साल 2024 अब तक का सबसे गर्म साल था. उस साल जून में मक्का से ढेरों तस्वीरें आईं जिसमें हाजी गर्मी से बेहाल दिख रहे थे.
सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला इंटरनेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के अब्दर्रजाक बूचामा ने कहा कि हज अभी पांच महीने दूर है जिसे देखते हुए सरकार ने अभी हज की विस्तृत तैयारियां नहीं की है. हालांकि, अधिकारी नहीं चाहेंगे कि पिछले साल वाली तबाही फिर से दोहराई जाए.
सऊदी सरकार के साथ तीन दशक तक गर्मी से होने वाली मौतों को रोकने पर काम कर चुके बूचामा ने समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जो सबसे पहला काम वो करेंगे, वो होगा अवैध हाजियों को रोकने का काम. मैं समझता हूं कि उन्हें सबक मिल गया है. अब यह देखना होगा कि वो गर्मी से होने वाली मौतों को रोकने के लिए क्या कदम उठाते हैं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











