
हंसराज हंस और गौतम गंभीर की जगह पूर्व मेयर पर भरोसा... जानें बीजेपी ने दिल्ली में क्यों काटा 6 सांसदों का टिकट
AajTak
बीजेपी ने बुधवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में दिल्ली की बची हुई दोनों सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की दी है. हालांकि बीजेपी ने इस बार 7 में से अपने 6 सांसदों का टिकट काट दिया है. इसके पीछे कई वजह सामने आ रही हैं.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. बुधवार को जारी हुई इस लिस्ट में दिल्ली के बची हुई दोनों सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है. इसी के साथ बीजेपी ने दिल्ली में अपने सातों उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने हंसराज हंस और गौतम गंभीर की जगह दिल्ली के दो पूर्व मेयर पर भरोसा जताया है. योगेंद्र चंदोलिया नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर रह चुके हैं और दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं. वहीं हर्ष मल्होत्रा भी पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर रह चुके हैं.
सात सीटों पर इस बार 6 नए चेहरे मैदान में हैं, सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को फिर से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. बाकी सभी 6 सांसदों का टिकट बीजेपी ने काट दिया है. इनमें से गौतम गंभीर पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. अब इन सांसदों के टिकट कटने की बात करें तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इनकी एंटी इनकंबेंसी है. वहीं दूसरी वजह कार्यकर्ताओं के बीच न जाना भी है.
तीसरी वजह की बात करें तो दिल्ली की केजरीवाल सरकार की खिलाफ मुद्दों को जनता तक सही तरीके से न ले जाना बताया जा रहा है. चौथी वजह कार्यकर्ताओं के काम न होना है, जिससे कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने को मिल रही थी. इसके अलावा मीडिया के सामने तो केजरीवाल को चुनौती देते थे, लेकिन सड़कों पर न तो आंदोलन करते नजर आते थे, न ही विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे थे. इसके अलावा कई और मुद्दे शामिल हैं, जिनपर आम आदमी पार्टी को घेरा जा सकता था, लेकिन वर्तमान सांसदों ने उन्हें भुनाया नहीं.
बीजेपी ने किन चेहरों पर इस बार लगाया दांव
बता दें कि बीजेपी ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए 2 बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पश्चिमी दिल्ली सीट से 2 बार के सांसद परवेश सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली लोकसभा सीट से मीनाक्षी लेखी की जगह दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा है. उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंसराज हंस की जगह योगेश चंदोलिया को टिकट दिया गया है. पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर की जगह हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पूर्वी से फिर से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




