
'हंगामा है क्यों बरपा...' गजल गाता रहा मरीज, डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर में कर दी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी
AajTak
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur Chhattisgarh) स्थित सुयश हॉस्पिटल में एक मरीज ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के दौरान पूरे होश में हंगामा है क्यों बरपा गजल गुनगुनाता रहा. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. लोग हैरत जता रहे हैं कि बिना बेहोशी के मरीज ब्रेन सर्जरी के दौरान गजल गा रहा है.
Chhattisgarh News: दुनिया में तमाम लोग बीमारी से हार जाते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो दूसरों के लिए मिसाल बन जाते हैं. छत्तीसगढ़ के रायपुर (Raipur Chhattisgarh) में एक ऐसी ही मिसाल देखने को मिली है. रायपुर के हॉस्पिटल में एक मरीज की ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की गई. वह मरीज सर्जरी के दौरान गुलाम अली की गजल 'हंगामा है क्यों बरपा...' गुनगुनाता रहा. इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में एक मरीज ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराने पहुंचा था. यह मरीज गाना गाते हुए ऑपरेशन थिएटर में दाखिल हुआ और गाना गाते-गाते सर्जरी कराई. मरीज ने सर्जरी के दौरान 'हंगामा क्यों है बरपा' गजल गाई तो इस पूरे घटनाक्रम को हॉस्पिटल प्रबंधन ने कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया. इसमें मरीज पूरे होश में ऑपरेशन के दौरान गजल गाता रहा. आधुनिक तकनीक से किया गया यह ऑपरेशन चर्चा का विषय बना हुआ है.
यहां देखें वीडियो
यह भी पढ़ेंः क्या खाने से हारता है कैंसर? एक्ट्रेस छवि मित्तल ने बताया कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट
वीडियो देख लोग हैरत में पड़ गए कि मरीज ने अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के भीतर गाना गाते-गाते ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी पूरी कराई.
इस मामले को लेकर सुयश हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. राहुल आहलूवालिया ने कहा कि इस पद्धति के इलाज में मरीज को किसी भी तरह का दर्द महसूस नहीं होता है. ब्रेन ट्यूमर के मरीज को भी किसी भी तरह का दर्द नहीं हुआ. उसका सफलतापूर्वक इलाज कर दिया गया है. इस तकनीक में मरीज को बिना बेहोश किए शरीर के ऑपरेशन वाले हिस्से का इलाज किया जाता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



