
स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Paabo को मेडिसिन के लिए मिला नोबेल प्राइज
AajTak
स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Pääbo मेडिसिन के लिए नोबल प्राइज से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उन्होंने कई मुद्दों पर गहन रिसर्च की थी. उसी रिसर्च के लिए उन्हें इस नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Paabo को मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उन्होंने कई मुद्दों पर गहन रिसर्च की थी. उसी रिसर्च के लिए उन्हें इस नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
जानकारी के लिए बता दें कि पैबो ने लंबे समय तक निएंडरथल जीनोम पर काम किया है. वे मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी मेंजेनेटिक्स विभाग के निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं. उनके इसी अद्भुत योगदान के लिए इस साल उन्हें नोबेल प्राइज देने का फैसला हुआ है. पिछले साल चिकित्सा के क्षेत्र में डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम को नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
वैसे हर साल की तरह इस साल भी मेडिसिन के अलावा साहित्य, भौतिकी, रसायन के क्षेत्र में भी नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. एक तरफ भौतिकी के क्षेत्र में कल नोबेल प्राइज की घोषणा होगी तो वहीं बुधवार को रसायन में किसी शख्स के नाम का ऐलान किया जाएगा. फिर गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में भी किसी को नोबेल प्राइज से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार 10 अक्टूबर को दिया जाएगा. यहां ये जानना भी जरूरी है कि जिसे भी नोबेल प्राइज से सम्मानित किया जाता है, उन्हें एक स्वर्ण पदक और 9 लाख डॉलर के करीब राशि दी जाती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











