
स्विट्जरलैंड में ग्लेशियर का प्रलय, प्रकृति का रौद्र रूप! क्या है यह वैश्विक चेतावनी?
AajTak
स्विट्जरलैंड में ग्लेशियर टूटने से ब्लेटन गांव में 28 मई को तबाही हुई, जहां अधिकांश घर जलमग्न हो गए. यह घटना हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में बढ़ते संकट को दर्शाती है, जहां ग्लेशियरों के पिघलने से भारत सहित आठ देशों की दो अरब आबादी की जल आपूर्ति खतरे में है.
स्विट्जरलैंड के वालिस इलाके में ग्लेशियर टूटने से प्लेटों गांव नष्ट हो गया, इससे पहले 300 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था. यह घटना, जिसे "प्रकृति के साथ खिलवाड़ का नतीजा" और ग्लोबल वार्मिंग का ट्रेलर बताया गया है, पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है.
हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियर पिघलने से भारत समेत आठ देशों के लगभग दो अरब लोगों की जल और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है.
प्रकृति के साथ इंसानों के खिलवाड़ अफसोस पैदा करने वाली हैं. पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग का असर देखने को मिल रहा है और इसका एक ट्रेलर स्विट्जरलैंड में देखने को मिला. जहां ग्लेशियर के गिरने से पूरा गांव तबाह हो गया. तबाही की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जो आपकी रूह कांप जाएंगी.
स्विट्जरलैंड का तबाह हुआ गांव
स्विट्जरलैंड के वालिस इलाके में एक भयानक प्राकृतिक आपदा ने प्लेटेन गांव को अपनी चपेट में ले लिया था. बर्फ के ग्लेशियर के अचानक टूटने से चट्टानें, बर्फ और मलबा गांव पर गिर पड़ा, जिससे पूरा गांव तबाह हो गया.
अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में गांव के 300 लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









