
'स्वरा भास्कर का निकाह जायज नहीं...', बरेली के मौलाना बोले- पहले इस्लाम कबूल करें
AajTak
अभिनेत्री स्वरा भास्कर और बरेली की बहेड़ी तहसील के रहने वाले फहद अहमद ने कोर्ट में शादी कर ली. इसकी जानकारी कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शेयर की. बरेली के मौलाना ने स्वरा की शादी को जायज नहीं ठहराया है. उन्होंने कहा कि पहले इस्लाम कबूल करें, इसके बाद इस्लामी रस्मो रिवाज से निकाह हो, तब यह जायज माना जाएगा.
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी रचा ली है. स्वरा ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी. इस खबर के सामने आने के बाद से ही कई तरह के कमेंट आ रहे हैं. अब बरेली के मौलाना ने स्वरा की शादी को लेकर कहा है कि ये शादी जायज नहीं है. स्वरा पहले इस्लाम कबूल करें, इसके बाद ही उनका निकाह जायज माना जाएगा.
बरेली दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि शरीयत इस्लामिया का सीधा-सीधा नजरिया है और हुकुम है कि अगर लड़की गैर मुस्लिम है और उसने इस्लाम मजहब कबूल नहीं किया और लड़का यदि मुसलमान है और लड़की उससे शादी करना चाहती है तो यह कुरान और हदीस की रोशनी में जायज नहीं है.
मौलाना ने कहा कि जरूरी यह है कि लड़की हो या लड़का, पहले वह इस्लाम मजहब कबूल करे. इस्लाम कबूल करने के बाद लड़के से निकाह होगा तो वह निकाह जायज माना जाएगा, वरना वह निकाह जायज नहीं माना जाएगा.
उन्होंने कहा कि मुझसे जो सवाल किया गया है कि फहद अहमद ने स्वरा भास्कर से निकाह किया है, लेकिन स्वरा ने इस्लाम मजहब कबूल नहीं किया. अब ऐसी कंडीशन में दोनों की शादी शरीयत और इस्लाम की रोशनी में जायज नहीं है. जरूरी यह है कि पहले इस्लाम कबूल करें, उसके बाद में जो इस्लामी रस्मो रिवाज हैं, उनके मुताबिक निकाह हो, तब यह निकाह जायज माना जाएगा, वरना यह जायज नहीं है.
6 जनवरी को स्वरा और फहद ने रजिस्टर कराई थी शादी
बता दें कि स्वरा स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत 6 जनवरी 2023 को अपनी शादी रजिस्टर कराई थी. एक्ट्रेस ने 8 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनका सिर एक मिस्ट्री मैन के हाथ पर रखा नजर आया था. दोनों बेड पर लेटे थे और दोनों में से किसी का भी चेहरा नहीं दिख रहा था, तब भी फैंस कयास लगा रहे थे कि स्वरा रिलेशनशिप में हैं. स्वरा ने फोटो कैप्शन में हिंट देते हुए लिखा था कि यह शायद प्यार हो सकता है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


