
'स्वच्छ भारत मिशन' को सफल बना रहा है ये कौआ, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
वीडियो में कौआ कचरा इकट्ठा करते हुए और उसे कूड़ेदान में फेंकते हुए दिख रहा है. भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने 38 सेकंड की इस क्लिप को शेयर किया जिसके बाद यह वायरल हो गया है.
पूरे देश में केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है और लोगों से अपने आसपास के इलाकों को साफ रखने की अपील कर रही है. अब लोगों को ये बात कितनी समझ में आई है ये तो आप जगह-जगह गंदगी का अंबार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं लेकिन एक कौआ स्वच्छता का मतलब जरूर समझ गया है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कौआ गंदगी को चुन-चुनकर डस्टबिन (कूड़ादान) में डालते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में कौआ कचरा इकट्ठा करते हुए और उसे कूड़ेदान में फेंकते हुए दिख रहा है. भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने 38 सेकंड की इस क्लिप को शेयर किया जिसके बाद यह वायरल हो गया है. कौआ खाली डिब्बे और कागज के टुकड़ों सहित अन्य कचरे को एक-एक करके अपनी चोंच से उठाता है और पास में रखे कूड़ेदान में फेंक देता है. कौआ ने इस छोटी सी कोशिश से उस जगह को पूरी तरह साफ कर दिया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












