
स्टॉपेज छोड़कर निकल गई ट्रेन, फिर पैसेजर्स को लेने करीब 1 KM तक रिवर्स में दौड़ी गाड़ी
AajTak
तिरुवनंतपुरम से शोरानूर जाने वाली एक ट्रेन उस वक्त चर्चा का विषय बन गई जब ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन को 700 मीटर से अधिक रिवर्स दिशा में चलाया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
तिरुवनंतपुरम से शोरानूर जाने वाली वेनाड एक्सप्रेस ट्रेन उस वक्त चर्चा में आ गई जब इसके लोको पायलट ने ट्रेन को अलप्पुझा जिले के चेरियानाड रेलवे स्टेशन पर नहीं रोका. हालांकि, जैसे ही लोको पायलट को इस बात का अहसास हुआ कि ट्रेन को उस स्टेशन पर हाल्ट नहीं किया गया तो लोको पायलट ट्रेन को 700 मीटर से अधिक रिवर्स में चलाकर उस स्टेशन पर वापस पहुंचा.
ये घटना चेरियानाड रेलवे लाइन पर हुई. बता दें, मावेलिक्कारा और चेंगन्नूर के बीच ट्रेन को थोड़ी देर चेरियानाड रेलवे स्टेशन पर रुकना था. लोको पायलट द्वारा ट्रेन को रिवर्स दिशा में इसलिए ले जाया गया ताकि जिन यात्रियों को वहां ट्रेन से उतरना था, वो उतर सकें और जिन यात्रियों को उस स्टेशन से ट्रेन को बोर्ड करना था, वो बोर्ड कर सकें.
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में पैसेंजर्स द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. साथ ही, ट्रेन अपने गंतव्य पर सही समय पर पहुंची गई. ट्रेन को रिवर्स दिशा में ले जाने के कारण टाइम में 8 मिनट का फर्क आया था, लेकिन लोको पायलट ने उस समय को यात्रा के दौरान कवर कर लिया और ट्रेन अपने टाइम से गंतव्य पर पहुंची.
रेलवे की मानें तो चेरियानाड रेलवे स्टेशन पर कोई सिग्नल और स्टेशन मास्टर न होने के कारण लोको पायलट द्वारा ये गलती हुई होगी. अधिकारियों की मानें तो ये रेलवे का आंतरिक मामला है और लोको पायलट से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी जाएगी. हालांकि, इस पूरे मामले पर रेलवे द्वारा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




