
स्क्रिप्ट तैयार करके बैठे डायरेक्टर, सलमान की कब होगी No Entry में एंट्री?
AajTak
फिल्म No Entry की सीक्वल को लेकर एक लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं इस बात को लेकर भी क्लैरिटी नहीं है कि सलमान इस फिल्म का हिस्सा होंगे भी या नहीं. दूसरी तरफ फिल्म डायरेक्टर अनीस बजमी ने कहानी का पूरा का ड्राफ्ट तक तैयार कर लिया है.
2005 में रिलीज हुई अनीस बज्मी की सुपरहिट फिल्म No Entry को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था. इस मल्टीस्टारर कॉमिक ड्रामा फिल्म को दोबारा अनीस बनाने का प्लान कर रहे हैं. अनीस चाहते हैं कि वापस से उन सभी कास्ट के साथ दोबारा इस फिल्म के मैजिक को क्रिएट किया जाए. अनीस की ख्वाहिश है कि फिल्म के लिए वे उन सभी स्टारकास्ट को ही दोहराएं, खासकर सलमान खान की हामी का भी बेसब्री से इंतजार है.
More Related News













